झारखंड: महिलाओं का पसंदीदा मसाला बना ITC सनराइज, राज्य में सफल रहा अभियान
झारखंड में ITC Sunrise मसाले के इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चले, जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

Jharkhand Sunrise Masala Event: देश का सबसे पसंदीदा और बड़े ब्रॉन्ड्स में शुमार सनराइज मसाले का झारखंड में जारी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। झारखंड के रांची, जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में आईटीसी सनराइज की तरफ से महिलाओं को अपने उत्पादों से रूबरू कराने के लिए एक अभियान चलाया गया था। जो किस तरह से महिलाओं की रसोई का एक साथी बनकर ईजी कुकिंग का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका बन सकता है। यह इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चला, जिसमें उनकी तरफ से कई कैंटर गाड़ियां, मॉल और सोसाइटी में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

राजधानी रांची की सड़कों पर बीते दिनों सनराइज मसाले की गाड़ियां महिलाओं को अपने प्रोडक्ट की जानकारी देते हुए मसालों की बेस्ट क्वालिटी से रूबरू करा रही थी। सड़क किनारे हो या फिर सोसायटी हर जगह महिलाओं में सनराइज मसाले को लेकर एक क्रेज दिखाई दे रहा था। मसाले के बारे में बताने के साथ-साथ महिलाएं कुछ गेम्स एक्टिविटी में भी भाग ले रही थीं, जिससे वो गिफ्ट हैंपर जीत कर अपने घर जा रही थी।

दरअसल, कंपनी की तरफ से कई इवेंट कराए गए थे, जिनके कई तरह के गेम्स और टॉस्क शामिल थे। जैसे किसी डिश को चखने के बाद उसके बारे में बताना या फिर प्याज कटिंग जैसी एक्टिविटी महिलाओं को भी काफी रोमांचित कर रही थी। जिसके चलते महिलाओं को एक तरफ जहां शुद्ध और क्वालिटी वाले मसाले के बारे में जानने का मौका मिल रहा था तो दूसरी तरफ फन एक्टिविटी के जरिए गिफ्ट जीतने का जरिया।

हाल ही में 18 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर जमशेदपुर के पी एंड एम मॉल में उस वक्त महिलाओं और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जब उन्होंने सनराइज मसाले के कैंपेन के बारे में पता लगा। गृहणियों ने अपने फैमिली के साथ इस इवेंट में जमकर भाग लिया और खूब मस्ती की। जिसके तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हैशटैग #SunriseSuperhitZaika के साथ शेयर की गईं।
वहीं सोसाइटी और कॉलोनियों में क्रिसमस पर आयोजित हुए कई प्रोग्राम में आलता और होमशेफ प्रतियोगिता ने महिलाओं को इसमें भाग लेने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे में सनराइज का एक सफल अभियान अब हर घर की पसंद बनते हुए देश के दूसरे इलाको में भी लोगों की रसोई तक जा पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications