ITC के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। आईटीसी चेयरमैन वाई सी देवेश्वर का आज सुबह निधन हो गया। 72 साल के योगेश चंद्र देवेश्वर (वाई सी देवेश्वर) आईटीसी (ITC) बीते दो दशक से आईटीसी के चेयरमैन थे। वह बीते कई सालों से आईटीसी के प्रोडक्ट का विस्तार नए क्षेत्रों में कर रहे थे। आईटीसी ने उनके निधन की पुष्टि की। वे लंबे समय से बीमार थे। देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली आईआईटी और उसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की।

1968 में उन्होंने आईटीसी ज्वाइन की। 1996 में वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने और 5200 करोड़ रु. रेवेन्यू को 51 हजार 500 करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया। 1991 से 94 तक देवेश्वर एयर इंडिया के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) रहे। वे आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में भी डायरेक्टर रहे। देवेश्वर ने 2017 में आईटीसी का चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया था। इसके बाद वे कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहे।
पद्म भूषण पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
आईटीसी लिमिटेड के एमडी संजीव पुरी ने कहा कि देवेश्वर ने कंपनी के लिए लगन से काम किया। उनकी मेहनत और लगन की वजह से ही आज आईटीसी 60 लाख लोगों की आजीविका का साधन है। इन लोगों से काफी कमजोर तबकों से आते हैं। बता दें करीब 2 दशकों तक आईटीसी के चेयरमैन रहे देवेश्वर को सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। हावर्ड बिजनस के मुताबिक वह दुनिया के सातवें बेस्ट परफॉर्मिंग सीईओ भी रहे।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications