वाह, राजीव गांधी को याद करती इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कुछ सरकारी विभाग अब भी याद करते हैं राजीव गांधी को। कल यानी बुधवार को लोधी रोड स्थित इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के मुख्यालय के बाहर लगे टीवी स्क्रीन पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर बार-बार फ्लैश हो रही थी। बेशक, ये हैरानी वाली बात तो है। कहते है कि आईटीबीपी को सीआरपीएफ के समान खड़ा करने में राजीव गांधी ने पहल की थी।
कांग्रेस को याद आए
इस बीच, भले ही कांग्रेस केन्द्र सरकार से बाहर हो, पर आज वह अपने नेता राजीव गांधी का जन्म दिन पूरे जोश से मना रही है। गुरुवार को राजधानी के सभी अखबारों के पहले पेज पर राजीव गांधी की फोटो के साथ उन्हें याद करते हुए कांग्रेस ने विज्ञापन दिए हैं।
इसके अलावा आज उनकी समाधि पर कांग्रेस के छोटे-बड़े कई नेता पहुंच रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी का उनके जन्म दिन पर स्मरण किया।
जानिए पिज्जा और आइसक्रीम खाने के लिये क्या-क्या कर जाते थे राजीव गांधी?
राजीव गांधी की समाधि पर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। सुबह सुबह वीर भूमि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। हर बार की तरह से वीर भूमि पर दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा से बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।













Click it and Unblock the Notifications