Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कड़ाके की सर्दी में LAC पर चीन के खिलाफ मोर्चे पर तैनात ITBP के जवानों को मिला ये तोहफा

नई दिल्ली- इस कड़ाके की सर्दी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन (China) के खिलाफ मोर्चे पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को बेहतरीन गिफ्ट मिला है। अब उन्हें मोर्चे पर ही उनकी पसंदीदा शराब की ब्रांड (liquor brands) उपलब्ध होगी। हाल ही में लॉन्च की गई इस सुविधा से माउंटेन वॉरफेयर में माहिर इस फोर्स को काफी राहत मिलेगी। चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात इस पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए इंटरनेट-आधारित शराब वितरण प्रणाली शुरू की गई है, जिसका लाभ अब सीमा पर डटे मौजूदा जवानों के साथ-साथ रिटायर्ड जवान भी उठा सकेंगे। पहले उन्हें अपनी निर्धारित यूनिट और कैंटीन में उपलब्ध शराब पर ही निर्भर रहना होता था, लेकिन आज की तारीख में उनके पास कम से कम 85 ब्रांड के विकल्प मौजूद होंगे और भविष्य में यह संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।

लद्दाख में ड्यूटी दे रहे ITBP जवानों के लिए खुशखबरी

लद्दाख में ड्यूटी दे रहे ITBP जवानों के लिए खुशखबरी

पहली बार सेंट्रलाइज्ड लीकर मैनेजमेंट सिस्टम (CLMS) की शुरुआत के साथ ही आईटीबीपी (ITBP)के जवानों की उनकी पसंद की शराब उपलब्ध नहीं हो पाने की समस्या दूर हो गई है। इसका लाभ दूर-दराज के इलाके तैनात जवानों को भी मिलेगा और रियायर्ड सैनिकों को भी। जाहिर है कि इस समय लद्दाख में जितनी कड़ाके की सर्द पड़ रही है, ऐसे में अगर जवानों को उनकी पसंदीदा ब्रांड मिल जाए तो उनका हौसला और कई गुना बढ़ सकता है। बता दें कि आईटीबीपी जैसी फोर्स सरकारी नियमों के तहत शराब खरीदने की हकदार हैं और पहली बार जो इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है, उसका फायदा सिर्फ आईटीबीपी (ITBP) को ही नहीं, बल्कि तमाम अर्धसैनिक बल उठा सकेंगी। मसलन, इसका लाभ सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF), सीआईएसएफ (CISF),एसएसबी(SSB) और एनडीआरएफ(NDRF) और एनएसजी(NSG) जैसे दूसरे केंद्रीय फोर्स को भी मिलेगा।

Recommended Video

    Weather News: North India में सर्दी का कहर, Delhi-NCR में कोहरे की भी मार | वनइंडिया हिंदी
    लंबे वक्त से इस सुविधा की मांग थी

    लंबे वक्त से इस सुविधा की मांग थी

    एक बड़े अधिकारी के मुताबिक, 'आईटीबीपी(ITBP) के लोगों की बहुत समय से मांग थी कि अच्छी क्वालिटी की शराब उनके मूल निवासों के पास उपलब्ध होनी चाहिए। अब तक जवानों और अफसरों के लिए यह व्यवस्था थी कि वह सिर्फ अपनी तैनाती वाली जगहों के पास मौजूद कैंटीनों से ही अधिकृत तौर पर शराब खरीद सकते हैं, वह अपनी फोर्स की भी दूसरी यूनिट की कैंटीन से शराब नहीं खरीद सकते थे, अगर वह उनके मूल आवासों या गृहनगरों के पास भी होते थे तो भी।' आईटीबीपी के चीफ एसएएस देसवाल (ITBP chief S S Deswal) ने हाल ही में इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड लीकर मैनेजमेंट सिस्टम (CLMS) लॉन्च किया है, जसका लिंक इस फोर्स के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अब इसके जरिए उसके जवान अपना एक एकाउंट क्रिएट करके अपने आसपास की यूनिट में उपलब्ध ब्रांड की उपलब्धता देख सकते हैं और उसकी खरीदारी भी कर सकते हैं।

    जवानों के पास होंगे कई विकल्प

    जवानों के पास होंगे कई विकल्प

    नई ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है, जिसमें जवान आसानी से उसकी कीमतें और शराब की ब्रांड और वेरायटी देख सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा है कि 'इस सिस्टम के शुरू होने से जवानों के लिए अच्छी क्वालिटी की शराब मिलनी सुनिश्चित हो गई है।' इस समय ऑनलाइन सिस्टम पर 85 शराब की ब्रांड उपलब्ध है और इस फोर्स के मौजूदा या रिटायर्ड जवान इसमें से एक महीने में करीब 8 बोतल शराब और बीयर की 6 केन खरीद सकते हैं। अधिकारी ने कहा है कि 'जरूरतों और फीडबैक के आधार पर भविष्य में शराब के ब्रांड्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है।'

    मुख्य रूप से 3,488 कि.मी. लंबी LAC की जिम्मेदारी

    मुख्य रूप से 3,488 कि.मी. लंबी LAC की जिम्मेदारी

    गौरतलब है कि आईटीबीपी (ITBP) करीब 90,000 जवानों की ताकतवर फोर्स है, जिनकी मुख्य जिम्मेदारी चीन से लगी 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा करना है। इसके अलावा इस फोर्स के देश की आंतरिक सुरक्षा की आवश्यकताओं के अनुसार दूसरी जगहों पर भी तैनाती की जाती है। इस फोर्स की ट्रेनिंग इस तरह से है कि यह माउंटेन वॉरफेयर में बहुत ही मंजे हुए होते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+