कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले राहुल को मिल रहा है सारे देवताओं का आशीर्वाद,दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपने तस्वीरों की वजह से। हाल ही में राहुल गांधी की जनेऊ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें राहुल गांधी ने जनेऊ पहना था। अब राहुल का एक और पोस्टर वायरल हुआ है। इस पोस्टर में राहुल को सभी देवताओं का आशीर्वाद मिल रहा है।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी की पोस्टर लगी है। इस पोस्टर में राहुल गांधी बीच में खड़े हैं और उन्हें सभी देवी-देवता आशीर्वाद दे रहे हैं। राहुल के दोनों तरफ जगदीश शर्मा, अनिल ठक्कर, गौरव शर्मा और इंद्रजीत कौशिश की छोटी-छोटी तस्वीरें लगाई गई है।
सोशल मीडिया पर ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में जहां राहुल गांधी को सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिल रहा है वहीं हरियाणा में कांग्रेस दफ्तर के बाहर भी एक पोस्टर लगा है, जिसमें राहुल गांधी को 2019 का देश का प्रधानमंत्री बताया गया है। आपको बता दें कि राहुल की कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें हिंदू देवी-देवाताओं से जुड़ता हुआ दिखाया जा रहा है। राहुल के समर्थक उनकी तिलक-टीका लगाए तस्वीरें खूब शेयर कर रहे हैं। अब इन तस्वीरों का राहुल गांधी को कितना फायदा होगा ये तो चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल राहुल ने गुजरात चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।












Click it and Unblock the Notifications