राहुल गांधी के साथ पोर्न स्टार, जानिए इस वायरल तस्वीर की हकीकत

इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ खड़ी हुई महिला एक पोर्न स्टार है। आखिर कौन हे ये महिला?

Recommended Video

    Rahul Gandhi के साथ Photo में इस Adult Star का आखिर क्या है सच ?| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक महिला के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ खड़ी हुई महिला एक पोर्न स्टार है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 5 दिसंबर 2018 को एक यूजर आत्मा राम थपलिया ने इस तस्वीर को 'जनेऊधारी ब्राह्मण!' कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। तस्वीर के ऊपर लिखा गया है कि राहुल गांधी अमेरिका के सबसे महंगे होटल में पोर्न स्टार नथालिया रामोस के साथ हैं। हालांकि इस तस्वीर को लेकर जब गहराई से पड़ताल की गई तो कुछ और ही सच्चाई निकलकर सामने आई।

    आखिर कौन है राहुल के साथ यह महिला?

    आखिर कौन है राहुल के साथ यह महिला?

    'इंडिया टुडे' की खबर के मुताबिक यह एक पुरानी तस्वीर है, जिसे पूरी तरह से एक झूठे दावे के साथ वायरल किया गया है। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक एक हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। तस्वीर की जांच करने पर पाया गया कि राहुल गांधी के साथ जो महिला खड़ी है, वो कोई पोर्न स्टार नहीं बल्कि स्पेनिश अभिनेत्री नथालिया रामोस हैं। रिवर्स-सर्च के जरिए जांच में यह भी सामने आया कि यह तस्वीर करीब दो साल पुरानी है। इस तस्वीर को एक्ट्रेस नथालिया ने अपने फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर 14 सितंबर 2017 को अपलोड किया था।

    एक्ट्रेस ने खुद शेयर की थी तस्वीर

    एक्ट्रेस ने खुद शेयर की थी तस्वीर

    अभिनेत्री नथालिया रामोस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुशल और व्यावहारिक वक्ता राहुल गांधी के साथ। मैं खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मुझे दुनिया के सभी हिस्सों और दृष्टिकोणों से बहुत सारे शानदार विचारकों को सुनने का अवसर मिला। केवल खुले दिल और खुले दिमाग के साथ ही हम वास्तव में दुनिया को बेहतर बना सकते हैं। मुझे यह अवसर देने के लिए थैंक यू बर्गग्रुएन इंस्टीट्यूट।' एक्ट्रेस नथालिया ने अपनी पोस्ट में बर्गग्रुएन इंस्टीट्यूट द्वारा 13 सितंबर 2017 को आयोजित कार्यक्रम में निमंत्रण देने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया है।

    दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए थे राहुल

    दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए थे राहुल

    इसके बाद इंटरनेट पर इस इवेंट से जुड़ी खबरों को खोजने के लिए 'राहुल गांधी एट बर्गग्रुएन इंस्टीट्यूट' लिखकर जब गूगल पर सर्च किया गया तो न्यूज वेबसाइट हफपोस्ट पर बर्गग्रुएन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष निकोलस बर्गग्रुएन का लिखा हुआ एक आर्टिकल मिला। इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद है। दरअसल राहुल गांथी 11 सितंबर 2017 को दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए थे और उसी दौरान उन्होंने उस इवेंट में हिस्सा लिया था। उस इवेंट में एक्ट्रेस नथालिया के साथ राहुल गाधी की यह तस्वीर ली गई थी।

    कौन हैं एक्ट्रेस नथालिया रामोस?

    कौन हैं एक्ट्रेस नथालिया रामोस?

    आपको बता दें कि नथालिया रामोस का पूरा नाम नथालिया नोरा रामोस कोहेन है और वो अमेरिका की एक चर्चित टीवी एक्ट्रेस हैं। 2011 में निकलोडियन टीवी सीरीज 'हाउस ऑफ ऐनुबिस' में नीना मार्टिन का लीड रोल निभाकर वो चर्चाओं में आईं थी। उन्होंने साल 2007 में अमेरिका में रिलीज हुई फिल्म 'Bratz' में भी यास्मीन की भूमिका निभाई थी। नथालिया जन्म से स्पेनिश है और अमेरिकी की नागरिकता लेकर वहां रहती हैं। कई प्रमुख इंटरनेशनल वेबसाइटों ने उनके ऊपर एक टीवी और फिल्म एक्ट्रेस के तौर पर खबरें की, लेकिन किसी ने भी उन्हें कभी 'पोर्न स्टार' नहीं कहा। इससे पहले साल 2017 में इस फोटो को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड बताकर वायरल किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+