जय भारत मारुती ग्रुप के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 7 करोड़ रुपए नकद जब्त
खबरों के मुताबिक मारुती कार का पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी जय भारत ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने जय भारत मारुती ग्रुप के कई ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी के दौरान 7 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए है वहीं करोड़ो का गोल्ड भी बरामद हुआ है। आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह दिल्ली और गुरुग्राम सहित कई जगह छापेमारी की। दिल्ली-एनसीआर के करीब 50 ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर है।

खबरों के मुताबिक मारुती कार का पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी जय भारत ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इस दौरान आरोपी के घर से करोड़ो रुपये के गोल्ड भी अधिकारियों ने जब्त किए हैं।आयकर विभाग ने ऑटोमोबाइल पार्ट्स के प्रमुख आपूर्तिकर्ता भारत मारुती ग्रुप और अशोक लीलैंड जैसी कंपनियों पर छापा मारा है। अब तक 7 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की बुलियन बरामद की गई है।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वो ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाओं, नवीकरणीय ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है और वैश्विक स्तर पर कुल 18 स्थानों पर 35 विनिर्माण संयंत्रों, 4 इंजीनियरिंग और डिजाइन केंद्रों के बुनियादी ढांचे पर अरबों डॉलर का कारोबार है।












Click it and Unblock the Notifications