Apple Hacking Alert: जासूसी के आरोप पर केंद्र सरकार की सफाई, जांच के आदेश किए जारी
Apple Hacking Alert: देश की राजनीति एक बार फिर जासूसी के आरोप से गर्माई हुई है। विपक्ष के बड़े नेताओं ने एप्पल अलर्ट नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर जासूसी के गंभीर आरोप लगाए हैं। एप्पल की तरफ से कुछ विपक्षी नेताओं को हैकिंग के खतरे की चेतावनी दी गई है।
अब इस पूरे मामले पर गंभीर होते हुए केंद्र सरकार ने अपनी सफई देते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जासूसी का दावा करने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा।

अपने बयान में केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई विपक्षी नेताओं द्वारा अपने एप्पल आईफोन की 'हैकिंग' के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भी इन लोगों के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं होता है, तो वो सर्विलांस की बात करते हैं।"
उन्होंने कहा कि "कुछ सांसदों ने जो मुद्दा उठाया है कि उनके पास एप्पल से एक अलर्ट आया है। उसके बारे में मैं साफ करना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर बहुत गंभीर है, हम इस मुद्दे की तह तक जाएंगे। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।"
#WATCH | On multiple opposition leaders allege 'hacking' of their Apple devices, Union Minister for Communications, Electronics & IT Ashwini Vaishnaw says "Whenever these compulsive critics do not have any major issue, the only thing they say is surveillance. They tried this a… pic.twitter.com/l8UhnoBD3Y
— ANI (@ANI) October 31, 2023
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस देश में हमारे कुछ आलोचक हैं जिनकी आलोचना करने की आदत हो गई है। ये लोग देश की उन्नति को पचा नहीं सकते। एप्पल ने 150 देशों में ये सूचना जारी की है। एप्पल के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर ये सूचना भेजी है।
आपको बता दें कि विपक्षी नेता टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिव सेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा ने अपने फोन पर आए वार्निंग मैसेज के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इसी के साथ राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जासूसी के आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications