नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने जब्त किए 550 करोड़, 105 करोड़ के नए नोट बरामद

नोटबंदी के बादज छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने 500 करोड़ रुपए बरामद किए, जिनमें 105 करोड़ के नए नोट शामिल है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। लाखों-करोड़ों की नकदी और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए। आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद देशभर में छापेमारी की और लोगों की अघोषित संपत्ति के साथ-साथ कालेधन का खुलासा किया। आयकर विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नोटबंदी के बाद 28 दिसंबर तक उन्होंने 500 बार छापे मारे।

 IT dept has seized Rs 550 Cr out of which Rs 105 Cr is in new currency

इन छापेमारी में उन्होंने 250 बार कैश आदि जब्त भी किए। जबकि इन छापेमारी के दौरान विभाग ने 550 करोड़ रुपये जब्त किए। इन 500 करोड़ में से 105 करोड़ रुपये नई करंसी में थे। आयकर विभाग द्वारा की गई 500 बार की छापेमारी में जहां 250 बार कैश बरामद किए गए तो वहीं 91 करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद की गई। आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद छापेमारी के बाद 4172 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति भी पकड़ी।

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग और ईडी की टीमों ने होटल, निजी संस्थान, घर, दफ्तर से लेकर बैंकों तक में छापेमारी की। हाल ही में साऊथ कैनरा डीसीसी मंगलुरु के कोडियाल इलाके में मंगलुरु बैंक में छापा मारा। आयकर विभाग और ईडी की टीमों को जानकारी मिली थी कि यह गलत तरीके से वित्‍तीय लेन-देन हो रहा है। इतना ही नहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई के अकाउंट की जांच किया गया तो पाया गया कि नोटबंदी के बाद उन्होंने अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक अकाउंट में 143 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। वहीं बसपा के खाते में 104 रुपए जमा किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+