कालाधन सफेद करने वाले बीजेपी नेता के घर छापा, करोड़ों के हेरफेर का शक

कालाधन सफेद करने में जिन बैंक अधिकारियों ने बीजेपी नेता की मदद की है उन पर भी इनकम टैक्स विभाग शिकंजा कस रहा है।

भोपाल। नोटबंदी के बाद जारी छापेमारी में मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग ने मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता सुशील वासवानी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। सुशील वासवनी को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हैं। आरोप है कि उन्होंने नोटबंदी के बाद उन्होंने बड़ी मात्रा में 500 और 1000 रुपये के नोटों को नए नोटों से बदला है।

bjp leader home

भोपाल में इनकम टैक्स विभाग ने मुखबिर की सूचना पर उनके ऑफिस और घर में छापेमारी शुरू की। कालाधन सफेद करने में जिन बैंक अधिकारियों ने बीजेपी नेता की मदद की है उन पर भी इनकम टैक्स विभाग शिकंजा कस रहा है।

बीजेपी नेता की ओर से बड़ी मात्रा में नोट बदले जाने की सूचना पर हुई कार्रवाई के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि इससे नोट बदलने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

bjp leader home

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को घोषणा की थी कि रात में 12 बजे के बाद 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। कालाधन रखने वाले लोगों की नींद इस फैसले से उड़ गई और उन्होंने तुरंत अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया था।

उधर, हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने सोमवार को 1.60 करोड़ रुपये सीज किए। इनमें से ज्यादातर नोट 2000 और 500 रुपये के हैं। देशभर में कुल 393 करोड़ रुपये नोटबंदी के बाद जब्त किए गए हैं। जिनमें से 100 करोड़ रुपये नए नोटों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+