अब तक 300 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, कांग्रेस सांसद के नोटों का पहाड़ गिनने के लिए मंगाई गई मशीनें

जनता से लूटा हुआ पैसा वापस किया जाएगा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आश्वासन के बाद से ओडिशा में आयकर विभाग के छापे जारी हैं। बीते दिनों कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले में 225 करोड़ रुपयों की बरामदगी के बाद देशी शराब निर्माता के घर से 20 बैग नकदी जब्त की गई। कांग्रेस विधायक धीरज साहू के परिवार से जुड़े ओडिशा स्थित डिस्टिलरी समूह की संपत्तियों पर तीन राज्यों में मारे गए छापे के दौरान काफी नकदी बरामद हुई है। ऐसे में इस नकदी की गिनती में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनें और लोगों को लगाया गया है।

बताते चलें कि अब तक ₹300 करोड़ रुपये के नोटों की गिनती की जा चुकी है। आयकर अधिकारियों को उम्मीद है कि कुल जब्ती ₹350 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। फिलहाल इस नोट के विशाल पहाड़ को गिनने के लिए अधिकारियों ने और लोगों की भी मदद ली है और साथ ही मशीने भी मंगवाई गई हैं।

 Odisha Congress mp case

गौरतलब है कि ओडिशा के बौध जिले में स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी राज्य, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बुधवार को शुरू हुई और शनिवार को भी जारी रही। कंपनी झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी है, जिनके बेटे रितेश साहू प्रबंध निदेशक हैं, जबकि बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद उस कंपनी के अध्यक्ष हैं जो एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल बनाती है। इसका इस्तेमाल अल्कोहलिक ड्रिंक्स बनाने के लिए प्राथमिक कच्चा माल के तौर पर किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+