अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, मानवाधिकार का मुद्दा उठाया जाना चाहिए: BSF
नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में बार-बार किए जा रहे सीजफायर के उल्लंघन पर बीएसएफ (BSF) के महानिरीक्षक (आईजी) राजेश मिश्रा ने पाकिस्तानी सेना को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पड़ोसी देश के नापाक इरादों की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाए जाने की मांग की है। राजेश मिश्रा ने कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते घाटी के कई नागरिकों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के मामलों में बढ़ोतरी की है। हालांकि आज तक कभी पाकिस्तना अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं हुआ और भारतीय सेना के वीर जवानों ने हमेशा पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 13 नवंबर को एक दिन में पाकिस्तान द्वारा कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संदेश देते हुए बीएसएफ महानिरीक्षक राजेश मिश्रा ने कहा, सीमा पार से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन के कारण कई नागरिकों को उनकी संपत्ति के अलावा कई और तरह का नुकसान झेलना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: आदत से मजबूर पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
राजेश मिश्रा ने आगे कहा, नागरिकों को आर्थिक व अन्य नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया जाना चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में उप-निरीक्षक राकेश डोभाल शहीद हो गए थे जिन्हें आज कश्मीर फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतिम विदाई दी। मालूम हो की 13 नवंबर को दिवाली से एक दिन पहले पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी, इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने नतोपखाने, मोर्टार समेत कई घातक हथियारों से नागरिक क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा हो, ऐसा पहले सैकड़ों बार हो चुका है।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications