इसरो ने कुछ इस अंदाज में बच्चों को विश किया Childrens Day, शेयर की क्यूट फोटो

नई दिल्ली। देश में आज यानी गुरुवार को बड़े उत्साह के साथ चिल्ड्रंस डे (बाल दिवस) मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया। वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भी खास संदेश के साथ बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसरो ने ट्वीट कर बच्चों को अपने सपनों और जिज्ञासाओं को कभी खत्म न होने देने का संदेश दिया है।

ISRO wishes Childrens Day something like this Cute photo of share

मालूम हो कि, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में छात्रों के लिए कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इसरों ने भी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि, सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं। आपके सपने कभी धुंधले ना हों और आपकी जिज्ञासाएं कभी समाप्त ना हो, यही है जो हमें सुदूर अंतरिक्ष की सीमाओं तक पहुंचाने की प्ररणा देता है। इसरो ने शुभकामना संदेश के साथ एक तस्वीर को भी शेयर किया है जिसमें बच्चे को सांकेतिक तौर पर अंतरिक्ष यात्री बना दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: Children's Day 2019: जानिए क्या है 'बाल दिवस' का इतिहास, भारत में कब से हुई इसकी शुरुआत

Google ने बनाया खास Doodle
इस खास दिन को सर्च ईंजन Google ने भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है, उसने कलरफूल Doodle बनाकर बच्चों को 'बाल दिवस' की बधाई दी है और सबके प्रिय चाचा नेहरू को याद किया, इसमें कोई शक नहीं आज का डूडल बहुत प्यारा है। बता दें कि, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले में हुआ था। उनकों बच्चों से काफी लगाव था और प्यार से सभी छोटे बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' भी कह कर बुलाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+