प्राउड मूवेंट: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया सबसे ताकतवर क्रायोजेनिक इंजन
नई दिल्ली। आज देश के वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी बात है क्योंकि आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने देश के सबसे ताकतवर क्रायोजेनिक इंजन का 800 सेकंड तक सफल परीक्षण किया।
इस रॉकेट की खासियत यह है कि यह रॉकेट एक साथ आठ टन वज़न तक के उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जा सकता है।आपको बता दें कि अमेरिका के दबाव में बहुत सालों तक भारत को क्रायोजेनिक इंजन की तकनीक नहीं दी गई, और भारतीय वैज्ञानिकों को इस जटिल तकनीक में महारत हासिल करने में 20 साल का समय लग गया, जिसमें तरल नाइट्रोजन तथा तरल ऑक्सीजन का प्रयोग किया जाता है लेकिन देर आये दुरूस्त आये की तर्ज पर आज भारतीय वैज्ञानिकों ने यह कर दिखाया।
टीवी पर चल रही बहस के मुताबिक अब भारत अपने वैज्ञानिकों को खुद रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेज सकेगा फिलहाल आज का दिन वैज्ञानिकों के नजर में काफी मुबारक है।













Click it and Unblock the Notifications