ISRO Sun Mission: सूर्य से आते हैं 'दिल की धड़कन' की तरह रहस्यमयी सिग्नल, भेजने वाला कौन?

हमारे सौरमंडल का ऊर्जा स्रोत सूर्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। वो हमारे ग्रह से 15 करोड़ किमी दूर है और वहां का तापमान इतना ज्यादा है कि उस पर कोई यान नहीं भेजा जा सकता। हालांकि इसरो उस पर अध्ययन के लिए आदित्य एल1 नाम का यान 2 सितंबर को लॉन्च कर रहा।

अभी कुछ वक्त पहले वैज्ञानिकों को कुछ रहस्यमयी सिग्नल मिले थे। उसके पैटर्न दिल की धड़कन की तरह थे। जांच करने पर पता चला कि वो हमारे सूर्य से ही आ रहे। पहले ये नहीं पता था कि सूर्य से उन्हें कौन भेज रहा, लेकिन बाद में उसका रहस्य सुलझा लिया गया।

ISRO Sun Mission

न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनजेआईटी) मेंसौर रेडियो खगोलविद सिजी यू ने इस पर काफी अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि ये सिग्नल हैरान कर देने वाले थे, लेकिन उनका रहस्य सुलझाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। कैलिफोर्निया में NJIT के एक्सपेंडेड ओवेन्स वैली सोलर एरे (EOVSA) और NASA के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी की मदद से इनको खोजा गया था।

यू के मुताबिक शोधकर्ताओं को 2017 में दो प्रमुख सिग्नल मिले थे। इसमें पहला 10 से 20 सेकेंड का था, जबकि दूसरा 30-60 सेकेंड का। वो एक ही जगह से ट्रिगर हो रहे थे।

सिजी यू ने आगे बताया कि सूर्य पर शक्तिशाली विस्फोट के बाद ऊर्जा निकलती है। उसी दौरान दिल की धड़कन की तरह सिग्नल निकलते हैं, लेकिन वो सूर्य के वातावरण में खो जाते हैं। हमारे पास शक्तिशाली रेडियो टेलीस्कोप थे। ऐसे में वो रिकॉर्ड कर लिए गए।

इन सिग्नल से सूर्य की गतिविधियों, सौर तूफान, वहां के हालात को समझने में काफी मदद मिलेगी। इसरो भी इस तरह के राज से पर्दा उठाना चाहता है, जिस वजह से वो आदित्य मिशन को भेज रहा।

आदित्य मिशन के तहत सूर्य की बनावट, उसकी बाहरी परत, उसके स्पॉट, उससे निकलने वाली किरणों आदि के बारे में पता लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+