Chandrayaan 2: क्या के. सिवन का है कोई सोशल अकाउंट, ISRO ने जारी किया ये बयान

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर इसरो की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है। इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है, वह सही सलामत है। इसके साथ ही लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिशें जारी हैं। वहीं इस बीच इसरो के चेयरमैन के. सिवन के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बड़ा बयान जारी किया है। दरअसल, चंद्रयान-2 को लेकर के. सिवन सुर्खियों में हैं, इस बीच सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर उनके कई फेक अकाउंट भी बना दिए गए हैं। यही नहीं इन फर्जी अकाउंट से लगातार ट्वीट भी किया जा रहा है। इसी को लेकर इसरो ने अहम बयान जारी किया है।

के सिवन का नहीं है कोई सोशल मीडिया अकाउंट: ISRO

के सिवन का नहीं है कोई सोशल मीडिया अकाउंट: ISRO

इसरो चेयरमैन के. सिवन के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर इसरो की ओर से सोमवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया, 'के. सिवन न तो ट्विटर पर हैं और ना ही किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका कोई अकाउंट हैं। उनके नाम से चल रहे सभी सोशल मीडिया अकाउंट फर्जी हैं। इसरो के आधिकारिक अकाउंट के बारे में यहां क्लिक करके देखें।' इसके साथ ही इसरो ने ट्वीट में अपने आधिकारिक अकाउंट का लिंक शेयर किया है।

इसरो ने अपने बयान में दी ये बड़ी जानकारी

इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर के. सिवन के नाम से कई अकाउंट बनाए गए हैं, जिन पर उनकी तस्वीर भी लगी हुई है। के. सिवन का सोशल मीडिया पर कोई पर्सनल अकाउंट नहीं है। ऐसे में इन फर्जी अकाउंट्स से जो भी बातें साझा की जा रही हैं, उनकी कोई पुष्टि नहीं है। बता दें कि के. सिवन की अगुवाई में ही चंद्रयान-2 का मिशन आगे बढ़ा है। यही नहीं उन्हीं के नेतृत्व में इसरो ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

कई बड़ी जिम्मेदारी उठाते हैं इसरो चीफ के. सिवन

कई बड़ी जिम्मेदारी उठाते हैं इसरो चीफ के. सिवन

इसरो चेयरमैन के. सिवन पर संगठन को लेकर कई अहम जिम्‍मेदारियां हैं। उन्‍हें यह सुनिश्चित करना होता है कि हर विभाग में काम-काज सही तरह से चलता रहे। स्‍पेस कमीशन की नीतियों को लागू करने के अलावा वित्‍तीय और प्राशसनिक जिम्‍मेदारियों को भी पूरा करना सिवन का ही काम है। सरकार की ओर से तय बजट में हर प्रोजेक्‍ट को पूरा करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

जानिए, कितनी है के. सिवन की सैलरी

जानिए, कितनी है के. सिवन की सैलरी

इसरो चीफ के तौर पर के. सिवन को हर माह करीब 2.5 लाख रुपए की सैलरी मिलती है। इसरो चीफ को एक आईएएस या आईपीएस वाला ओहदा हासिल होता है। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो पिछले कई दशकों से देश का गौरव बना हुआ है। दुनिया भर में इसकी एक अलग ही प्रतिष्‍ठा है।चेयरमैन से अलग इसरो के बाकी वैज्ञानिकों को करीब 55,000 से लेकर 90,000 तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा उनके काम के घंटे भले ही सुबह नौ बजे से लेकर शात पांच बजे तो हों लेकिन इतने समय में उन्‍हें कई चुनौतीपूर्ण मिशन का खाका तैयार करना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+