SPADEX: अंतरिक्ष में ISRO का एक और 'धमाका'! कब, कहां और कैसे देखें मिशन की लांचिंग? जानिए
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (SPADEX) के लिए पीएसएलवी रॉकेट में उड़ान भरने की गिनती शुरू कर दी है। मिशन का मुख्य उद्देश्य दो छोटे उपग्रहों (एसडीएक्स01 और एसडीएक्स02) की डॉकिंग और अनडॉकिंग की तकनीक विकसित करना है, जो एक धरती की निचली कक्षा (लो-अर्थ ऑर्बिट) में एक साथ जुड़ेंगे। मिशन का दूसरा मकसद यह साबित करना है कि डॉक किए गए उपग्रहों के बीच बिजली का स्थानांतरण (ट्रांसफर) कैसे किया जा सकता है। यह भविष्य में अंतरिक्ष रोबोटिक्स और अंतरिक्ष कार्यों को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।
SPADEX मिशन की लॉन्चिंग 30 दिसंबर को शाम 9:58 बजे निर्धारित है। श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से मिशन को लॉन्च किया जाएगा। इस अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग सफल होने के बाद भारत को अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करने में चीन, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका की बराबरी हासिल कर लेगा।

पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो प्राथमिक पेलोड, स्पेसक्राफ्ट ए (एसडीएक्स01) और स्पेसक्राफ्ट बी (एसडीएक्स02), के साथ-साथ 24 माध्यमिक पेलोड ले जाएगा। अंतरिक्ष यान को शुरू में कक्षा में 5 किमी अलग रखा जाएगा। इसरो के वैज्ञानिकों का लक्ष्य उन्हें एक-दूसरे के 3 मीटर के भीतर लाना है, अंततः उन्हें पृथ्वी से लगभग 470 किमी की ऊंचाई पर मिलाना है। यह प्रक्रिया लॉन्च के 10-14 दिन बाद होने की उम्मीद है।
स्पेसक्राफ्ट ए एक उच्च रिज़ॉल्यूशन कैमरा से लैस है, जबकि स्पेसक्राफ्ट बी एक लघु बहुस्पेक्ट्रल पेलोड और एक विकिरण मॉनिटर पेलोड ले जाता है। ये उपकरण उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग, प्राकृतिक संसाधन निगरानी और वनस्पति अध्ययन की सुविधा प्रदान करेंगे।
स्पेडेक्स के अलावा, इसरो PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल-4 (POEM-4) का संचालन करेगा, जिसके तहत लॉन्च के बाद 90 मिनट की अवधि में इसरो, उद्योग और शिक्षाविदों से 24 पेलोड तैनात किए जाएंगे। पेलोड के तीन से चार महीने तक चालू रहने की उम्मीद है।
PSLV-C60 मिशन
यह मिशन PSLV रॉकेट के 18वें कोर-अलोन संस्करण का उपयोग करता है और 2024 के लिए इसरो का अंतिम मिशन है। उल्लेखनीय है कि यह श्रीहरिकोटा में नव स्थापित PSLV एकीकरण सुविधा में चौथे चरण तक एकीकृत पहला वाहन है।
| लॉन्च विवरण | समय |
|---|---|
| तिथि | 30 दिसंबर |
| समय | शाम 9:58 बजे |
| स्थान | श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश |
| प्राथमिक पेलोड | स्पैडेक्स - स्पेसक्राफ्ट ए और बी |
| माध्यमिक पेलोड | इसरो और भागीदारों से 24 पेलोड |
यहां देखें लांचिंग का लाइव टेलीकॉस्ट
इसरो के पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से स्पाडेक्स मिशन का प्रक्षेपण किया जाएगा जो भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इसे ईसरो लाइव प्रसारित कर रहा है। जिसे लिंक https://www.youtube.com/watch?v=_OBGAiJrjJU पर क्लिक कर लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications