Gaganyaan Mission: मिलिए उन 4 एस्ट्रोनॉट्स से, जो अंतरिक्ष में जाएंगे, ISRO ने शेयर किया ट्रेनिंग VIDEO
National Space Day 2024: देश आज 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो हर किसी भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है।
दरअसल, इसरो गगनयान मिशन के साथ-साथ 23 अगस्त 2024 को पहली बार मनाए जा रहे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की भी तैयारी कर रहा है। 23 अगस्त वो तारीख है, जिस दिन साल 2023 में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चांद पर इतिहास रचा। चंद्रयान-3 के लैंडिंग की सफल लैडिंग करवाई थी।

इसरो ने भारत गगनयान मिशन के लिए भारतीय एयरफोर्स से चुने गए चार एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को ट्रेनिंग करते दिखाया गया है।
क्या है गगनयान मिशन?
- गगनयान भारत का पहला मानव अंतिरक्ष मिशन है, जिसमें इसरो चार यात्रियों को गगनयान में बैठाकर पहली बार अंतरिक्ष में भेजेगा।
- ऐसा करके भारत भी अब अमेरिका, रूस और चीन की बराबरी कर लेगा।

- इसरो के गगनयान में सवार होकर अंतरिक्ष यात्री 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा पर जाएंगे। वे तीन दिन तक अंतरिक्ष की सैर करेंगे।
- इसरो के मुताबिक साल 2024 के अंत एक टेस्ट फ़्लाइट रोबोट को अंतरिक्ष में ले जाएगी। इसके बाद साल 2025 में गगनयान में बैठाकर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाया जाएगा।

- इसी साल फरवरी में इसरो ने अपने तिरुवनंतपुरम स्थित केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में गगनयान मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्रियों को देश से मिलवाया था।

- ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप व विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला की वर्दी पर पीएम नरेंद्र मोदी और इसरो चीफ़ ने सुनहरे पंखों की डिज़ाइन वाला बैज़ लगाया था।

- गगनयान मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में 13 माह की कड़ी ट्रेनिंग ली है।
- इसरो की ओर से जारी ट्रेनिंग वीडियो में योगा, स्विमिंग और जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications