हैदराबाद के अपने घर में मृत पाए गए ISRO के वैज्ञानिक, हत्या की आशंका

हैदराबाद। हैदराबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के एक साइंटिस्ट मृत पाए गए हैं। एसआर सुरेश कुमार हैदराबाद के अमीरपेट स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। पोस्टमॉर्टम के लिए उनके शव को ओस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

ISRO Scientist found in his hyderabad flat

बताया जा रहा है कि वारदात के समय केरल के सुरेश कुमार फ्लैट में अकेले ही थे। उनका फ्लैट शहर के बीचों-बीच अमीरपेट इलाके के अन्‍नपूर्णा अपार्टमेंट में है, जिसमें वह करीब 20 साल से रह रहे थे। उनके सिर पर चोट के निशान देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,एस. सुरेश मंगलवार को जब दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनके साथियों ने मोबाइल पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन पिक नहीं किया। इसके बाद एस. सुरेश की पत्नी इंदिरा को इसकी सूचना दी गई। एस. सुरेश की पत्नी चेन्नई में बैंक कर्मचारी हैं। इसरो वैज्ञानिक की पत्नी का साल 2005 में चेन्नई तबादला हो गया था।

पुलिस ने जताई है वैज्ञानिक की हत्या की आशंका

उनके दोस्‍तों का फोन आने के बाद इंदिरा अपने परिजनों के साथ हैदराबाद पहुंचीं और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां सुरेश का शव हॉल में पड़ा था। पुलिस को शक कि उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया होगा जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से सुराग जुटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+