ISRO खत्म हो रहा या सुपरपावर बन रहा? प्राइवेट कंपनियां आएंगी, तो क्या होगा? स्पेस एजेंसी का समझिए पूरा प्लान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को लेकर पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी खबर चर्चा में थी। बात हो रही थी प्राइवेटाइजेशन की। खुद इसरो के कर्मचारी इस बात से परेशान थे कि कहीं उनकी नौकरी और संस्थान की अहमियत पर असर तो नहीं पड़ेगा। कहा जा रहा था कि सरकार देश की सबसे भरोसेमंद स्पेस एजेंसी को बेचने या इसका रोल कम करने जा रही है।

04 सितंबर को इसरो के नौ कर्मचारी संगठनों ने एजेंसी के चेयरमैन वी नारायणन को एक चिट्ठी लिखी। इसमें साफ पूछा गया था कि क्या मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशन का काम निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। कर्मचारियों की चिंता यह भी थी कि इसका असर मौजूदा स्टाफ और आने वाली भर्तियों पर क्या पड़ेगा। यह चिट्ठी सामने आते ही मीडिया में तरह-तरह की खबरें चलने लगीं।

ISRO privatisation

ISRO का जवाब - प्राइवेटाइजेशन की बात बिल्कुल गलत

इसरो ने ट्विटर पर एक लंबा बयान जारी करके पूरे मामले पर सफाई दी। एजेंसी ने कहा,

"मीडिया में इसरो के भविष्य, इसके निजीकरण और रोल घटाने को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि न तो इसरो को प्राइवेट किया जाएगा और न ही इसका महत्व रत्ती भर कम होगा।"

इसरो ने आगे यह भी जोड़ा कि संस्थान न तो प्राइवेट होगा और न ही उसकी अहमियत कम होगी।

इसरो ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों को मौका देने का मतलब उसकी भूमिका घटाना नहीं है। बल्कि इससे इसरो को नई रिसर्च, ह्यूमन स्पेसफ्लाइट, अगली पीढ़ी के लॉन्च सिस्टम और डीप-स्पेस मिशन पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा।

रूटीन और पुरानी हो चुकी तकनीकों का प्रोडक्शन अब इंडस्ट्री और सरकारी कंपनियां (PSU) संभालेंगी। मतलब जो तकनीक पहले से परखी जा चुकी है, उसका बड़े पैमाने पर उत्पादन अब बाहर होगा, जबकि नई और मुश्किल चीजों पर काम इसरो के वैज्ञानिक ही करेंगे।

प्राइवेट कंपनियां आएंगी, तो इसरो क्या करेगा?

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर प्राइवेट कंपनियां रॉकेट और सैटेलाइट बनाएंगी तो इसरो का क्या काम बचेगा? इसका जवाब बहुत सीधा है। इसरो अब सिर्फ रोज-रोज के मैन्युफैक्चरिंग और रूटीन ऑपरेशन्स में अपनी ऊर्जा नहीं खपाना चाहता। जो टेक्नोलॉजी पुरानी या मैच्योर हो चुकी है, उसे बनाने की जिम्मेदारी इंडस्ट्री और पीएसयू संभालेंगे। इससे इसरो के वैज्ञानिकों का कीमती वक्त बचेगा, जिसे वे एडवांस रिसर्च, नई तकनीकों की खोज और कठिन मिशनों पर लगा सकेंगे।

भारत का बड़ा टारगेट क्या है?

इसरो ने अपने बयान में साफ किया कि 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाना और 2040 तक भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजना लक्ष्य है। इसके अलावा रीयूजेबल लॉन्च सिस्टम बनाना और चांद व दूसरे ग्रहों की खोज को आगे बढ़ाना भी प्लान में शामिल है। इन बड़े मिशनों के लिए इसरो का पूरा ध्यान एडवांस रिसर्च पर होना जरूरी है, यही वजह है कि रूटीन काम बाहर भेजा जा रहा है।

भारत की स्पेस इकोनॉमी अभी करीब 8.4 अरब डॉलर की है। सरकार का लक्ष्य 2033 तक इसे 44 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इतनी बड़ी छलांग सिर्फ सरकारी पैसे से मुमकिन नहीं। इसके लिए निजी निवेश और इंडस्ट्री की भागीदारी जरूरी है।

44 अरब डॉलर का बिजनेस और 450 से ज्यादा स्टार्टअप्स

साल 2020 में शुरू हुए स्पेस रिफॉर्म्स और 2023 की स्पेस पॉलिसी का बड़ा असर देश में दिखने लगा है।

  • स्टार्टअप्स की बाढ़: 2020 में देश में गिने-चुने स्पेस स्टार्टअप थे, जिनकी संख्या आज 450 से ज्यादा हो चुकी है।
  • हर क्षेत्र में मौजूदगी: ये स्टार्टअप लॉन्च व्हीकल, प्रोपल्शन, अर्थ ऑब्जर्वेशन और सैटेलाइट कम्युनिकेशन में खुद के प्रोडक्ट्स बना रहे हैं।
  • स्पेस इकोनॉमी का दायरा: फिलहाल भारत का स्पेस मार्केट 8.4 बिलियन डॉलर का है। सरकार का लक्ष्य 2033 तक इसे बढ़ाकर 44 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है।

निजी निवेश और कंपनियों के सहयोग के बिना इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन है। इसलिए इसरो एक लीडर की तरह पूरे देश का स्पेस इकोसिस्टम तैयार कर रहा है, जहां सभी मिलकर काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+