अब चंद्रयान-4 की तैयारी, क्या अगले मिशन में इंसानों को चांद पर भेजेगा ISRO?

इसरो के चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की। इस सफल मिशन ने चंद्रयान-4 को भी हरी झंडी दिखा दी है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल है कि अगले मिशन में इसरो क्या करेगा? क्या चंद्रयान-4 इंसानों को लेकर जाएगा?

सूत्रों के मुताबिक इसरो की सफलता से सरकार काफी खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं, उसके बावजूद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लैंडिंग देखी। साथ ही इसरो की तारीफ की। ऐसे में साफ है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर चंद्रयान-4 को मंजूरी मिल जाएगी।

Chandrayaan-4

अब सवाल आता है कि चंद्रयान-4 मिशन क्या करेगा? चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर के जरिए इसरो ने प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर भेजा। रोवर चांद की सतह पर रिसर्च कर रहा। साथ ही उसकी बनावट समझने की कोशिश कर रहा। वो वहां से डेटा इकट्ठा करके इसरो को भेजेगा, ताकि वैज्ञानिक वहां पर पानी की मौजूदगी आदि से जुड़े रहस्य सुलझा सके।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-4 मिशन के तहत इसरो की कोशिश चांद से लैंपल लाने की होगी। इसमें ऐसे यान का इस्तेमाल होगा, जो चांद से वापस पृथ्वी पर आ सके। उम्मीद है 2025-26 में ये मिशन लॉन्च हो जाएगा।

अभी इंसान का जाना संभव नहीं
चांद पर यान उतारने की कामयाबी इसरो ने हासिल कर ली है, लेकिन वापस आना अभी भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में इस मिशन में अंतरिक्षयात्रियों को नहीं भेजा जाएगा। वहीं गगनयान मिशन पर भी काम चल रहा, जिसके तहत अगले साल भारत पहली बार अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा। इस मिशन की सफलता के बाद ही वैज्ञानिक चांद पर इंसानों को भेजने के बारे में सोचेंगे।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वापस आने वाला यान विकसित होते ही, चांद पर भारतीयों को भेजने पर काम शुरू हो जाएगा। चंद्रयान-1, 2 और 3 से इसरो ने काफी कुछ सीखा है, जो भविष्य में उनकी मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+