जनवरी, 2017 के अंत तक इसरो 83 सैटेलाइट लांच करके बनाएगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने बताया कि 83 सैटेलाइट लांच करने को लेकर हम काम कर रहे हैं। अगले साल जनवरी में हम इसे कर दिखाएंगे। इसरो के मुताबिक 83 सैटेलाइट में से 80 सैट

बेंगलुरु। इसरो ने कहा कि अगले साल जनवरी के अंत में एक साथ 83 सैटेलाइट लांच करके वो एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने बताया कि 83 सैटेलाइट लांच करने को लेकर हम काम कर रहे हैं। अगले साल जनवरी में हम इसे कर दिखाएंगे। इसरो के मुताबिक 83 सैटेलाइट में से 80 सैटेलाइट इजरायल, कजाकिस्‍तान, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और अमेरिका के हैं। इनका वजन करीब 500 किलो होगा।

जनवरी, 2017 के अंत तक इसरो 83 सैटेलाइट लांच करके बनाएगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) जल्‍द ही एक नया इतिहास रच सकता है। दुनिया के कई देशों के सैटेलाइट लांच कर पहले ही अपनी धाक जमा चुका इसरो अब जल्‍द ही कुछ नया करने वाला है। इसरो की तरफ से पहले सामने सामने आई जानकारी के मुताबिक अगले साल 15 जनवरी, 2017 को इसरो एक साथ 82 सैटेलाइट लांच कर नया इतिहास दर्ज करने वाला था। यह सभी सैटेलाइट विदेशी होंगे। इस बात का खुलाया ब्रांड इंडिया समिट के दौरान मॉर्स ऑर्बिटर मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर सुभीह अरूनन ने दी थी। विभिन्न विदेशी सेटेलाइट की लांचिंग के जरिये एंट्रिक्स 500 करोड़ रुपए पहले ही कमा चुका है। अभी इसरो की 500 करोड़ रुपए के अगले लांच ऑर्डर को पाने के लिए बातचीत जारी है।

आपको बताते चलें कि सबसे ज्‍यादा सेटेलाइट लांच करने का रिकॉर्ड अभी रूस के पास है। रूस ने 19 जून, 2014 को एक साथ 37 सैटेलाइट लांच किए थे। वहीं अमेरिका एक बार में 29 सैटेलाइट लांच कर चुका है। भारत ने 22 जून, 2013 को एक साथ 20 सैटेलाइट लांच किए थे। अगर अगले साल जनवरी में भारत एक साथ 83 सैटेलाइट लांच कर देता है तो दुनिया भर में इसरो नया रिकॉर्ड बना देगा। जोकि दुनिया में किसी ने नहीं बनाया होगा। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने बताया वर्ष 2017 में इसरो कम से कम पांच कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट लांच करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+