Chandrayaan-3 मिशन को लेकर इसरो के चेयरमैन बोले- चांद पर 14 दिन से ज्यादा है रोवर की लाइफ

Chandrayaan-3 के ऐतिहासिक लॉन्च की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसरो इस मिशन को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से 24 घंटे पहले इसका रिहर्सल किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की पड़ताल की जाएगी।

इसरो के चेयरमैन श्रीधर मनिकर सोमनाथ ने कहा कि यह यह इसरो चांद पर किसी भी तरह के जनजीवन का अस्तित्व है इसका अध्ययन कर रहा है, हम चांद की सतह के साथ यहां पर जीवन की संभावना का भी अध्ययन कर रहे हैं। फिलहाल हमे जो जानकारी है उसके अनुसार चांद पर जीवन संभव नहीं है इसलिए इसपर अभी हम विचार नहीं कर रहे हैं।

Sp somnath

चेयरमैन ने कहा कि हम इस पूरी प्रक्रिया में सजग और सक्रिय हैं, हमारे लिए रॉकेट लॉन्च से लेकर सभी चरण काफी अहम हैं। लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा और समीक्षा की गई है। लैंडर में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि इसे और बेहतर किया जा सके।

प्रज्ञान रोवर के बारे में चेयरमैन ने कहा कि हमारे अनुसार इस रोवर का चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर जीवन है। चांद पहले दिन और रात के बाद हम इस रोवर की समीक्षा करेंगे। अगर यह मिशन सफल होता है तो हम विश्लेषण करेंगे कि क्या इससे उद्देश्य की प्राप्ति हुई।

क्या इस मिशन के नतीजों को लोगों के साथ साझा किया जाएगा इस सवाल के जवाब पर इसरो के चेयरमैन ने कहा कि हां एक निश्चित समय के बाद हम इससे जुड़ी जानकारियों को जरूर साझा करेंगे। जैसा कि पूरी दुनिया में सभी वैज्ञानिक मिशन के बाद जानकारी साझा करते हैं।

बता दें कि इसरो चार साल के बाद एक बार फिर से इस मिशन को लॉन्च कर रहा है। इस मिशन के तहत इस उपग्रह को 43.5 मीटर लंबे रॉकेट से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। अगर भारत इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करता है तो अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन जाएगा, जो इस मिशन में सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+