ISRO चीफ ने चंद्रयान-2 मिशन को बताया 95 फीसदी सफल, कहा- अन्य मिशन समय पर होंगे
बेंगलुरु। चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' का बीती रात चांद पर उतरते समय भले ही इसरो के स्पेस स्टेशन से संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो चीफ के सिवन ने बताया चंद्रयान-2 मिशन 95 फ़ीसदी सफल रहा है। चंद्रयान-2 की स्थिति के बारे में भले ही कोई जानकारी नहीं है कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया या उसका संपर्क टूट गया, लेकिन 978 करोड़ रुपये लागत वाला चंद्रयान-2 मिशन का सबकुछ खत्म नहीं हुआ है।

गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे
शनिवार को डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में इसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान-2 मून मिशन को 95 फीसदी सफल बताया है। उन्होंने कहा कि, विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क बनाने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर 7.5 साल तक काम कर सकता है। वहीं उन्होंने इसरो के भविष्य के मिशन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे।

अगले 14 दिनों तक हम विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे
विक्रम लैंडर का आखिरी चरण ठीक नहीं रहा, इस वजह से विक्रम से हमारा संपर्क टूट गया। इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि एक बार विक्रम से हमारा लिंक टूटा तो फिर स्थापित नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने कहा कि उम्मीद की किरण अभी बची हुई है और अगले 14 दिनों तक हम विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे। चंद्रयान के साथ गये ऑर्बिटर के बारे में बताते हुए के सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर की लाइफ मात्र एक साल के लिए तय की गई थी, लेकिन ऑर्बिटर में मौजूद अतिरिक्त ईंधन की वजह से अब इसकी उम्र 7 साल तक लगायी जा रही है।

चंद्रयान-2 मिशन के दो उद्देश्य हैं। एक साइंस और टेक्वॉलजी डिमांस्ट्रेशन
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के दो उद्देश्य हैं। एक साइंस और टेक्वॉलजी डिमांस्ट्रेशन है। साइंस पार्ट ज्यादातर ऑर्बिटर के जिम्मे है जबकि दूसरे पार्ट में लैंडिंग और रोवर था। साइंटिफिक पार्ट में देखें तो ऑर्बिटर में विशेष पेलोड्स हैं और हम इसके जरिए चांद की सतह पर 10 मीटर तक पोलर रीजन में पानी और बर्फ का पता लगा सकते हैं। के सिवन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए प्रेरणा और सपॉर्ट के स्रोत हैं और उनकी आज की स्पीच ने हमें प्रेरणा दी है। मैंने पीएम की स्पीच से एक स्पेशल बात नोट की है कि साइंस को परिणाम के लिए प्रयोग के लिए जाना चाहिए क्योंकि प्रयोग से ही परिणाम आता है।












Click it and Unblock the Notifications