Chandrayaan-3 ने 23 अगस्त को रचा था इतिहास, अब मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'
Chandrayaan-3: ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने पिछले साल दक्षिणी हिस्से पर सॉफ्ट-लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। अब 23 अगस्त, 2024 को इस घटना को पूरा एक साल होने वाला हैं। चंद्रयान-3 से चंद्रमा के शुरुआती विकास को लेकर भारत को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगीं, जोकि वैज्ञानिकों को पहले मालूम नहीं थीं।
चंद्रयान-3 की इस सफलता और एक साल पूरे होने पर इसरो अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इसरो अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ ने कहा, कल 23 अगस्त 2024 को चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग की सफलता के उपलक्ष्य में पहला 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' मनाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने वाला यह पहला देश होगा। उस कार्यक्रम से पहले, हमने यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय में एक कार्यक्रम निर्धारित किया था। देश भर के संस्थानों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह हो रहे हैं। आपको बता दें कि अहमदाबाद स्थित पीआरएल के संतोष वडावले के नेतृत्व में एक टीम ने लैंडिंग स्थल के पास चंद्रमा की सतह की संरचना के बारे में नई जानकारी साझा की है।
जो प्रज्ञान रोवर पर लगे अल्फा पार्टिकुलर एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एपीएक्सएस) से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। ये ऐतिहासिक शोधपत्र बुधवार को प्रतिष्ठित ब्रिटिश वैज्ञानिक पत्रिका नेचर में प्रकाशित हुआ है। खबर के मुताबिक, अध्ययन से ऐसा पता चलता है कि लैंडिंग साइट के आसपास रेगोलिथ (चंद्र मिट्टी की सबसे बाहरी परत) में एक समान मौलिक संरचना थी, जो मुख्य रूप से फेरोअन एनोर्थोसाइट चट्टान से बनी थी।
जो चंद्र मैग्मा महासागर (एलएमओ) क्रिस्टलीकरण का एक उत्पाद है। लैंडिंग साइट(शिव-शक्ति प्वाइंट) के 50 मीटर के भीतर विभिन्न स्थानों पर 23 मापों से विश्लेषण से पता चला कि चंद्र रेगोलिथ तत्व संरचना में एक समान है। यह खोज चंद्र मैग्मा महासागर (एलएमओ) परिकल्पना का समर्थन करती है, जो बताती है कि चंद्रमा जैसे-जैसे मैग्मा ठंडा हुआ।
ओलिवाइन और पाइरोक्सिन जैसे भारी खनिज नीचे चले गए और चंद्रमा की आंतरिक परतों का निर्माण हुआ, जबकि हल्का खनिज प्लेगियोक्लेज उपर आ गए, जिससे चंद्रमा का उपरी सतह का निर्माण हुआ। बता दें कि, चंद्रमा पूरी तरह से मैग्मा का महासागर था जब इसका निर्माण हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications