देश के पहले सोलर मिशन L1 के लॉन्च का इसरो ने किया ऐलान

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो अब अपने सूर्य मिशन की ओर चल पड़ा है। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने शनिवार को बताया कि भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 पूरी तरह से तैयार है और इसे सितंबर माह के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

इसरो चीफ ने बताया कि आदित्य एल1 सैटेलाइट तैयार है, यह श्रीहरिकोटा पहुंच गई है, इसे पीएसएलवी से जोड़ दिया गया है। इसरो और देश का अगला लक्ष्य इसे लॉन्च करना है। लॉन्च सितंबर माह के पहले हफ्ते में होगा। दो दिन के भीतर तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

k somnath

लॉन्च के बाद यह इलिप्टिकल ऑर्बिट में जाएगा, इसके बाद यह एल1 प्वाइंट का सफर तय करेगा जोकि तकरीबन 120 दिन का होगा। गौर करने वाली बात है कि सूर्य की स्टडी के लिए भारत का यह पहला स्पेस मिशन है। आदित्य एल 1 नाम सूर्य की कोर पर रखा गया है, जिसका लक्ष्य सूरज के बर्ताव का परीक्षण करना है। बता दें कि सूरज धरती से तकरीबन 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है।

इसरो का आदित्य एल1 सूरज के अवलोकन के लिए तैयार किया गया है। यह देश का पहला स्पेसक्राफ्ट है जो सोलर मिशन के लिए तैयार किया गया है। इस मिशन का लक्ष्य सूरज के फोटोस्पेयर, क्रोमोस्फेयर और बाहरी कक्षा का अवलोकन करना है।

यह अपने साथ सात पेलोड को लेकर जाएगा जोकि अवलोकन में अहम भूमिका निभाएगा। इसरो के अधिकारी ने बताया कि मुमकिन है कि इस मिशन को 2 सितंबर को शुरू किया जाए। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+