लाखों किमी दूर से चांद के साथ कैसी दिखती है हमारी पृथ्वी? ISRO के आदित्य L1 ने भेजी पहली सेल्फी
Aditya L1 First Selfie: इसरो ने 2 सितंबर को सूर्य पर अध्ययन के लिए आदित्य एल1 मिशन लॉन्च किया था, जो अपने पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच यान में लगे कैमरा ने पहली सेल्फी भेजी है। इसके अलावा हमारी पृथ्वी और चंद्रमा की भी कई तस्वीरें लीं।
इसरो के मुताबिक आदित्य यान लैग्रेंज पॉइंट (एल1) की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उसके सभी उपकरण काम कर रहे। उसके बाहरी ओर कुछ कैमरे लगाए गए थे, जिसने पृथ्वी और हमारे चांद की कई फोटोज लिए हैं। साथ ही उसे इसरो कमांड सेंटर में भेजा।

वहीं आदित्य द्वारा ली गई फोटो बहुत ही अद्भुत है। उसमें हमारी पृथ्वी आधी अंधेर में डूबी नजर आ रही, जबकि जिस हिस्से पर सूर्य की रोशनी पड़ रही, वो नीले रंग की चमक रही। पृथ्वी से कुछ दूरी पर ही एक छोटा सा बिंदू नजर आ रहा, जो हमारा चांद है।
इसरो के मुताबिक आदित्य के कैमरा ने जो सेल्फी ली है, उसमें यान के कुछ हिस्से नजर आ रहे। साथ ही VELC और SUIT साफ दिख रहा। ये दोनों उसके पेलोड हैं, जो एल1 पॉइंट पर पहुंचकर सूर्य का अध्ययन करेंगे।
कितने दिन में पूरी करेगा यात्रा?
इसरो के मुताबिक आदित्य एल1 की ओर बढ़ रहा है, जो हमारे ग्रह से 15 लाख किमी दूर है। करीब 125 दिन बाद ये अपनी यात्रा पूरी करेगा। इसके बाद ये एल1 की एक कक्षा में स्थापित हो जाएगा। वहां से ये सूर्य पर अध्ययन करेगा। इसके लिए इसमें 7 पेलोड लगाए गए हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो ये मिशन करीब 5 साल तक काम करेगा।
रोजाना भेजेगा 1440 फोटोज
सूर्य पर अध्ययन के लिए उसकी ज्यादा से ज्यादा साफ तस्वीरों की जरूरत है। इसके लिए आदित्य एल1 में विशेष कैमरे लगाए गए हैं। वो रोजाना 1440 फोटो इसरो को भेजेंगे। ये सिलसिला 5 साल तक चलता रहेगा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications