Aditya L1 Launch: सूर्य मिशन आदित्य एल-1 लॉन्च होने के बाद ऐसे हुआ अलग, सामने आया वीडियो
AdityaL1-Seperation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत पहला सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से तय समय 11 बजकर 50 मिनट पर की गई।
ये लॉन्चिंग पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट से की गई है। आदित्य एल-1 लॉन्च होने के बाद उपग्रह पीएसएलवी से अलग हो गया है। जिसका वीडियो सामने आया है। आदित्य-L1 अपनी यात्रा पर सफलतापूर्वक निकल चुका है। रॉकेट से आदित्य-L1 अलग हो चुका है और अपनी यात्रा पर निकल गया है। बता दें कि भारत का ये पहला सूर्य मिशन है।

इसरो ने कुछ देर पहले जानकारी दी है कि आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान पीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। इसरो ने अपडेट देते हुए कहा कि आदित्य एल-1 सैटेलाइट को अलग कर दिया गया है। PSLV C-57 मिशन आदित्य एल-1 पूरा हो गया है। PSLV C-57 ने आदित्य एल-1 उपग्रह को वांछित मध्यवर्ती कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।
आदित्य एल1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने टीम को बधाई देते कहा कि, 'मैं आदित्य-एल1 मिशन लिए पीएसएलवी को बधाई देता हूं। अब से, मिशन अपनी यात्रा शुरू करेगा। यह लगभग 125 दिन यानी 140 दिनों की बहुत लंबी यात्रा है।'
आदित्य एल1 अंतरिक्ष में एक ऑब्जर्वेटरी स्थापित की जाएगी। हालांकि सूर्य के स्टडी वाला ये पहला मिशन नहीं है। इससे पहले नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने भी इसी मकसद से सूर्य मिशन भेजे हैं।
आदित्य एल-1 के सफल लॉन्च पर आदित्य एल-1 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी ने कहा कि , ये एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे बहुत खुशी है कि आदित्य एल-1 को PSLV द्वारा इंजेक्ट किया गया है। आदित्य एल-1 ने अपनी 125 दिनों की लंबी यात्रा शुरू कर दी है। मैं इस मिशन को संभव बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications