मेक इन इंडिया अभियान में भारत की मदद करेगा इजरायल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना इंडिया मेक इंडिया को दुनिया के कई देशों ने सहयोग का प्रस्ताव दिया है। इसी कड़ी में इजरायल ने भी इस योजना को सफल बनाने के लिए भारत की मदद की बात कही है। इसके लिए इजरायल अपने उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधि मंडल को भारत भेजेगा। गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह इजरायल के दौरे पर हैं।

इजरायल की यात्रा पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कई अहम मुद्दों पर उनसे बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मामलों के अलावा दुनियाभर में अपने पैर पसार रहे आतंकवाद पर भी चर्चा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद केवल भारत या इजरायल के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। वहीं दोनों देशों ने इस दिशा में आपसी सहयोग पर चर्चा की।
इस मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में भी इजरायल को पूंजीनिवेश के लिए आमंत्रण दिया। इजरायल के प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राजनाथ सिंह को इजरायल के नागरिक उड्डयन तथा सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में प्रोद्योगिकी के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इजरायल भारत को इस तरह की प्रोद्योगिकी देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत इस योजना को मेक इन इंडिया में इस्तेमाल करके उत्पादन खर्च को कम कर सकता है












Click it and Unblock the Notifications