राष्ट्रपति भवन में नेतन्याहू का हुआ एक खास चाय से स्वागत, जानिए क्यों?

Recommended Video

    President Ramnath Kovind ने Benjamin Netanyahu का Olive tea से किया welcome । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इस वक्त भारत के शाही मेहमान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं, वो यहां 6 दिन के दौरे पर आए हैं, उनकी मेहमाननवाजी में इस वक्त पूरा भारत लगा हुआ है। सोमवार को बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति भवन का भी दौरा किया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान उनका स्वागत जैतून की खास चाय से किया गया, जिसे पीकर नेतन्याहू काफी खुश नजर आए।

    क्या है चाय की खासियत?

    क्या है चाय की खासियत?

    आपको बता दें कि जिस जैतून का इस्तेमाल इजरायली पीएम की चाय में हुआ था, उसका उत्पादन बीकानेर में राजस्थान ओलिव कल्टिवेशन लि. ने किया है। इसकी खास बात ये है कि यह राजस्थान सरकार और इजराली भागीदारों का एक संयुक्त उद्यम है।

    दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग का उदाहरण है 'जैतून'

    इस बारे में राष्ट्रपति भवन की ओर से एक अधिकारिक बयान भी जारी किया गया है, बयान में कहा गया है कि इसे दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग का एक प्रमुख उदाहरण बताया गया है, जैतून इजरायली संस्कृति और जीवन का एक अभिन्न अंग है। इजरायल के प्रतीक चिह्न में जैतून के पेड़ की दो शाखाएं हैं, वहीं भारत में चाय सबसे पसंदीदा पेय है।

    नौ अहम करार पर हस्ताक्षर हुए

    नौ अहम करार पर हस्ताक्षर हुए

    आपको बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिन के भारत दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को दोनों देशों के बीच साइबर सिक्योरिटी, एयर ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट, फिल्म कॉ-प्रोडक्शन, रिसर्च और होम्योपैथिक के क्षेत्र में करार, स्पेस, निवेश को लेकर, पेट्रोलियम और सॉलर एनर्जी क्षेत्र जैसे नौ अहम करार पर हस्ताक्षर हुए।

    मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया दोस्त मोदी

    मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया दोस्त मोदी

    दोनों देशों को प्रधानमंत्रियों ने सोमवार को साझा प्रेस वार्ता में एक-दूसरे की खूब तारीफ की। इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यहां आया हूं ताकि इजरायल पर भरोसा करने के लिए नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा कर सकूं, मोदी, मेरे प्यारे दोस्त, इजरायल के दोस्त आपकी शानदार दोस्ती और मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+