Israel Hamas War: मिस्र के राष्ट्रपति की पीएम मोदी से फोन पर बात, इजरायल-हमास जंग के मुद्दे पर हुई अहम चर्चा
Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर से जारी इजराइल और हमास के बीच खूनी जंग अभी तक कम नहीं हुई। इस युद्ध का असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से फोन पर की बात। दोनों नेताओं ने इजराइल-हमास जंग पर चर्चा की।
इजराइल और हमास की जंग के बीच शनिवार (28 अक्टूबर) को मिस्र के राष्ट्रपति ने जानकारी दी कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई है।

मिस्र के राष्ट्रपति पद के प्रवक्ता ने फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि "पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियानों के अपडेट और नागरिक जीवन पर इसके विनाशकारी प्रभावों के लिए जारी वृद्धि के खतरे पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।"
प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति अल-सिसी ने संघर्ष विराम की दिशा में आगे बढ़ने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल के मिस्र के प्रयासों को जारी रखने की बात कही।
इसी के साथ उन्होंने गाजा में इजरायल के जमीनी हमले गंभीर, मानवीय और सुरक्षा से संबंधित परिणामों को लेकर चेताया। उन्होंने राजनयिक स्तर पर तत्काल जंग के समाधान खोजने के लिए एकीकृत अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
बातचीत के दौरान राष्ट्रपित फतह ने कहा कि मानवीय सहायता को तुरंत और बिना किसी रुकावट के हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचाया जाना चाहिए। साथ ही दोनों नेताओं ने मिस्र और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों और बेहतरीन रणनीतिक साझेदारी पर संतुष्टि जताई। वहीं दोनों मित्र देशों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया गया।
अब तक कितने लोगों की गई जान
इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध को 19 दिन हो चुके हैं। बीते 24 घंटे की बमबारी में गाजा पट्टी में कुल 756 लोग मारे गए हैं। जबकि गाजा पर हुए हवाई हमलों में अब तक 6546 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल में 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल-हमास युद्ध में दोनों तरफ कुल 7044 लोगों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications