दिल्ली स्थित इजराइल दूतावास हाई अलर्ट पर, सुरक्षा को बढ़ाया गया

नई दिल्ली, 08 मई। संभावित आतंकी हमले के खतरे के चलते दिल्ली स्थित इजराइल दूतावास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली स्थित इजराइल के दूतावास को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इजराइल के दूतावास पर इरान समर्थित आतंकी निशाना बना सकते हैं, इसी के चलते यहां की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दरअसल जनवरी 2021 में इजराइल के बाहर कम क्षमता का आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसके बाद इजराइल दूतावास को चारो ओर से घेर लिया गया था और भारी सुरक्षाबल को तैनात किया गया था, उसके बाद एक बार फिर से इजराइल दूतावास को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

israel

पिछले साल जब इजराइल के दूतावास के बाहर आईईडी ब्लास्ट हुआ था तो उसके सात महीने बाद देशभर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ था। दरअसल सितंबर माह में यहूदियों का पर्व होता है, इसी के चलते आतंकी अलर्ट जारी हुआ था। खुफिया एजेंसी की इनपुट की मानें तो आतंकी संगठन जनवरी 2021 की तरह एक बार फिर से आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

बता दें कि गुरुवार को इजराइल के एलाद में आतंकी हमला हुआ था, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। यह हमला इजराइल के स्वतंत्रताव दिवस के मौके पर किया गया था। चश्मदीदों के अनुसार दो आतंकियों ने सेंट्रल पार्ट में चाकू और कुल्हाड़ी से लोगों पर हमला किया और एक व्यक्तिको गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोग पार्क में छुट्टी मनाने के लिए आए थे, ऐसे समय में हुए हमले की वजह से अधिक लोग इसका शिकार हुए। पुलिस ने घटना के बाद सर्च आपरेशन शुरू कर दिया था। इजराइल पुलिस ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+