स्कूलों में इस्लामिक प्रतीकों को बढ़ावा देती केरल सरकार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या केरल सरकार का शिक्षा विभाग इस्लामिक प्रतीकों को परीक्षाओं में बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है ? इस तरह के आरोप लग रहे है केरल सरकार पर।

केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। सरकार का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी करती है। इसमें इंड़ियन यूनियन मुस्लिम लीग भी है। उसके भी सदस्य सरकार में है। बता दें इंड़ियन यूनियन मुस्लिम लीग का मोहम्मद अली जिन्ना की आल इंडिया मुस्लिम लीग से कोई संबंध नहीं है। इंड़ियन यूनियन मुस्लिम लीग की स्थापना 1948 में हुई थी।
किसके इशारों पर
केरल स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (केएसटीए) ने मुस्लिम लीग पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में शिक्षा के ढांचे में अकारण इस्लामिक प्रतीकों को पेश कर रही है। केरल में शिक्षा मंत्री पीके अब्दुल रब हैं। वे मुस्लिम लीग से ही हैं। उनके इशारों पर यह सब हो रहा है।
केरल टीचर्स एसोसिएशन ने राज्य बोर्ड परीक्षा में सोशल साइंस के प्रश्न पत्र का उदाहरण दिया है। इसमें मुसलमानों के प्रतीक अर्धचन्द्राकार (क्रेंसट मून)को चार बार पहले और अंतिम पन्ने पर छपा हुआ दिखाया गया है। ये चार पेज का प्रशन पत्र था।
शुक्रवार को अवकाश
इसके अलावा केरल में दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम इस तरह से रखा गया है कि हरेक शुक्रवार को अवकाश रहता है। जाहिर है,इसलिए उस दिन कोई परीक्षा नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications