पैगंबर विवाद: अल कायदा के बाद अब इस्लामिक स्टेट ने दी धमकी, 10 मिनट का जारी किया वीडियो
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भारत को धमकी दी है।
नई दिल्ली, 16 जून : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भारत को धमकी दी है। अल कायदा के बाद अब इस्लामिक स्टेट ने भारत को धमकी दी है। इस मामले को ईशनिंदा से जोड़ते हुए 10 मिनट से अधिक का एक वीडियो जारी किया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और दाएश से संबंधित खुरासान प्रांत ने हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी है।

साथ ही दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में एक मस्जिद के हिस्से को तोड़े जाने का भी मामला उठाया है। 'बहुदेववादी बहुदेववादियों के भाई हैं' हेडिंग से वीडियो जारी किया गया है। ISKP के मुखपत्र अल अजीम फाउंडेशन के न्यूज बुलेटिन में आतंकी संगठन ने पैगंबर के अपमान का बदला लेने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी है।
भारत के खिलाफ हमले की धमकी दी
इस वीडियो में ISKP के आत्मघाती हमलावरों के पिछले बयान शामिल हैं, जो भारतीय थे। खुरासान डायरी ने ट्विटर पर जहां भी संभव हो भारत के खिलाफ हमले करने की धमकी दी है। इस्लामिक स्टेट ने तालिबान की भी निंदा की है। रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब की भारत के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने के मामले में आलोचना की है।
पुराने हमले का किया जिक्र
साथ ही भारतीय समाचार टेलीविजन चैनल और वित्त मंत्री अमीर मुत्ताकी के साथ साक्षात्कार के लिए निंदा की है। वीडियो में पिछले साल काबुल हवाई अड्डे पर हुए हमले और मार्च 2020 में गुरुद्वारे पर हुए हमले पर फोकस किया गया है। जिसमें इस तरह के और हमले करने की धमकी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications