गिरफ्त में आया ISIS का यह आतंकी कर सकता था देश में बड़े हमले
नई दिल्ली। अगर यह आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब हो जाता तो वो वो भारत के सीने पर आतंक का बहुत बड़ा जख्म कर देता।

बुधवार ( 5 अक्टूबर ) को सुरक्षा एजेंसियों ने 31 साल के आतंकी सुब्हानी मोईदीन को गिरफ्तार किया था।
सुब्हानी ISIS की मिलिट्री विंग से तीन की महीने की ट्रेनिंग लेकर सितंबर में ही भारत लौटा था और लगातार ISIS के संपर्क में था।
घटनाओं पर रखता था नजर
सुब्हानी इंटरनेट पर अपने ISIS के आकाओं से भारत में हमले करने के तरीके पर बात करता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि सुब्हानी ISIS से संबंधित पूरी दुनिया में होने वाली घटनाओं और खबरों पर नजर रखता था।
सुब्हानी हमलावरों के उन तरीकों को बहुत ध्यान से पढ़ता जिसे वो हमला करने के लिए अपनाते थे। सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान सुब्हानी पर इसिलए जल्द नहीं गया क्योंकि वो यह काम अकेले करता था।
हर तरह की दी गई है ट्रेनिंग
लेकिन कुछ माह पहले ही उसकी करतूतें सामने आने लगीं। उसे हर तरह की ट्रेनिंग दी गई है जिसके कारण वो बहुत खतराक हो सकता था।
बताया जा रहा है कि सुब्हानी को कंप्यूटर की बहुत अच्छी जानकारी है।
पूछताछ के दौरान सुब्हानी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बताया कि वो आईएसआईएस से इसलिए वापस आ गया क्योंकि उससे इतना खून खराबा बर्दाश्त नहीं हुआ।
उसने कहा कि उसके घुटने में चोट लगी थी तब भी उसे 40 दिन तक जेल में रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications