दिल्ली से ज्यादा बेंगलुरु, चेन्नई पर है ISIS हमले का खतरा
बेंगलुरु। आतंकी संगठन आईएसआईएस की नजर इस वक्त भारत पर है। इस खूंखार संगठन ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि उसका सबसे बड़ा टार्गेट भारत है। भारत को धमकी भी दी है कि बच सको तो बचो। ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि दिल्ली पर हमले की आशंका सबसे ज्यादा है, तो हम आपकी इस सोच को बदलने जा रहे हैं। असल में दिल्ली से कहीं ज्यादा खतरा बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को है।
पढ़ें- जानिए कितनी सैलरी पाते हैं ISIS के आतंकी
सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आईएसआईएस एक बड़ी प्लानिंग कर रहा है। इस प्लानिंग के तहत अफगानिस्तान में अपना गढ़ बनाने के बाद यह संगठन भारत पर हमला बोलेगा। जो बातें सामने आयी हैं वो इस प्रकार हैं-
- ISIS भारत में या तो जम्मू-कश्मीर के रास्ते घुसेगा, या फिर दक्षिण भारत।
- जम्मू-कश्मीर में उसकी राहें आसान करने का काम इंडियन मुजाहिदीन जैसे संगठन करेंगे।
- दक्षिण भारत में आईएसआईएस के हितैशी अब तक सबसे ज्यादा पाये गये हैं।
- इस वक्त आईएसआईएस को भारत से लोग चाहिये, जो हमला कर सकें।
- आईएसआईएस भारत में रिक्रूटमेंट कर रहा है और भारी सैलरी भी देने को तैयार है।
- भारत से भर्ती हुए लड़ाकों का इस्तेमाल आईएसआईएस ने सीरिया और इराक में किया है।
खुफिया विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण भारत में लोग बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। आईएसआईएस में शामिल होने वाला पहला भारतीय हाजा, तमिलनाडु का ही रहने वाला था। पहला ग्रुप जिसने आईएसआईएस को सपोर्ट किया वो "टी-शर्ट" ग्रुप भी तमिलनाडु से है। उसके बाद तेलंगाना का सलमान मोहिउद्दीन और अफशां जबीन दोनों केरल की।
पढ़ें- बच्चों को मौत के खेल का माहिर बना रहा आईएसआईएस
ऐसे में साफ है कि आईएसआईएस के नाम पर पहला हमला दक्षिण भारत में ही होगा। यह हमला करने के लिये सीरिया से लड़ाके नहीं आयेंगे, बल्कि यहीं पर संगठन से जुड़ चुके लोग ही बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications