ISIS की नई साजिश, लड़ाकों से अपने वतन वापस लौटने को कहा
नई दिल्ली। आईएसआईएस ने अब दुनिया को दहलाने के लिए बड़ी और खतरनाक साजिश पर काम करना शुरू कर दिया है। आईएसआईएस ने अपने सभी विदेशी लड़ाकों को उनके देश लौटने का आदेश दिया है। इराक और सीरिया में लगातार मिलती हार के बाद आईएसआईएस ने अब लड़ाकों से कहा है कि वे अपने देश लौटकर दुनिया में अपनी पहुंच बनानी शुरू करें।

आईएसआईएस के बुरे दिन
आईएसआईएस का इराक और सीरिया पर से कम होता नियंत्रण इन दोनों देशों के लिए अच्छी खबर है तो वहीं यह खबर दुनिया के लिए बड़ी समस्या का सबब बन सकती है। इराक और सीरिया के कई शहरों में आईएसआईएस पर हो रहे हमलों के बाद बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं।
आईएसआईएस का नया प्रपोगेंडा
आईएसआईएस दरअसल दुनिया से बदला लेने के लिए लड़ाकों को वापस भेज रहा है। लड़ाकों को वापस भेजना संगठन के ही नए प्रपोगेंडा का हिस्सा है। आईएसआईएस ने इन लड़ाकों को आदेश दिया है कि अपने देश वापस लौटकर ये वहां पर आतंकी हमलों को अंजाम दें। इन हालातों में यूरोप पर खतरा सबसे ज्यादा है।
भारत के लिए भी खतरा
जहां आईएसआईएस इराक और सीरिया में अपनी खोई जमीन को हासिल करने की कोशिशों में लगा है तो वहीं इसका मकसद दुनियाभर में अपनी पहुंच हासिल करना है। भारत के लिए भी आईएसआईएस की यह रणनीति चिंता का विषय है क्योकि करीब 21 युवा इस समय आईएसआईएस के साथ हैं। ऐसी संभावना है कि आईएसआईएस इन 21 में से भी कुछ लड़ाकों को भारत वापस आने के लिए कह सकता है।
चिंता का विषय
भारत को इस बात का अहसास उस समय हो गया था जब अरीब मजीद मुंबई लौटकर आया था। भारतीय इंटेलीजेंस ब्यूरों के अधिकारियों की मानें तो लड़ाकों की वापसी चिंता का विषय है। भले ही आईएसआईएस से लौटकर आए किसी युवा को मदद की जरूरत हो लेकिन उसे सार्वजनिक तौर पर बाहर आने से रोकना होगा।












Click it and Unblock the Notifications