कर्नाटक के भटकल में ISIS के संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, NIA और पुलिस ने चलाया था जॉइंट ऑपरेशन
बेंगलुरु, अगस्त 06। कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को भटकल इलाके से एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की पहचान जुफरी जवाहर दामुदी उर्फ अबू हाजीर अल बद्री के रूप में हुई है। कर्नाटक पुलिस और NIA के जॉइंट ऑपरेशन में ये सफलता मिली है। ये गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए ISIS के आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने की दिशा में बहुत बड़ी कामयाबी है। जांच एजेंसियों ने बताया है कि जुफरी के एक मददगार अमीन जुहैब को भी सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

पिछले साल से ही एजेंसियों की रडार पर था बद्री
जानकारी के मुताबिक, अबू हाजीर अल बद्री 2020 से ही सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। वो भारत में रहकर IS के मॉड्यूल को बढ़ाने के लिए काम कर रहा था। इसके लिए उसने एक ऑनलाइन मैगजीन 'Voice of Hind की भी शुरुआत की थी। इस मैगजीन के जरिए संगठन के प्रोपेगैंडा को फैलाने की पूरी कोशिश होती थी। इसके अलावा युवाओं को बरगलाने काम भी यही ऑपरेटिव करता था। बद्री Islamic State - Khorasan और सीरिया में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में था। इस मैग्जीन के प्रचार-प्रसार के अलावा बदरी हथियार और विस्फोट जमा करने, मुजाहिद्दीन के लिए फंड जुटाने और भर्तियां करने में भी शामिल था।
पुलिस और पत्रकारों की हत्या करवाता था बद्री
जानकारी के मुताबिक, बदरी अपने साइबर कॉन्टैक्ट के जरिए पुलिस और पत्रकारों की हत्या करवाता था। इसके अलावा वो मंदिरों या सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाली तस्वीरों का भी प्रचार-प्रसार करता था, जिससे कि युवाओं को भड़काया जाए। जानकारी के मुताबिक, बद्री अफगानिस्तान/पाकिस्तान का रहने वाला है। वो यहां सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications