आईएसआईएस की किललिस्ट में 285 भारतीयों के नाम भी!
नई दिल्ली। पिछले दिनों आईएसआईएस ने एक किल लिस्ट जारी की है जिसमें 8,000 से ज्यादा नाम हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी और फिर कनाडा के नागरिकों के नाम इस लिस्ट में हैं। लेकिन वहीं अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि लिस्ट में कुछ भारतीय नागरिकों के नाम भी हैं।

डर और दहशत का माहौल बनाना मकसद
इस लिस्ट में बताया जा रहा है कि करीब 285 भारतीयों के नाम भी हैं। वहीं इंटेलीजेंस ब्यूरों के अधिकारियों की मानें तो आईएसआईएस का मकसद इस लिस्ट के जरिए लोगों में डर और दहशत का माहौल बनाना है।
पढ़ें-ISIS पर ओबामा के दावों को धत्ता बताते अमेरिकी अधिकारी
आपको बता दें कि अमेरिकी इंटेलीजेंस अधिकारियों ने इस बात को साफ कर दिया है कि इराक और सीरिया में अपनी जमीन खोने वाला आईएसआईएस किसी भी समय वापसी कर सकता है।
कमजोर नहीं हुआ है आईएसआईएस
अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है कि आईएसआईएस अमेरिकी हमलों के बाद कमजोर हो गया है।
उनका मानना है कि आईएसआईएस के अंदर इतनी ताकत हमलों के बाद भी है कि वह किसी बड़े हमले के जरिए एक बड़ा संदेश दुनिया को दे सकता है।
आईएसआईएस ने एप टेलीग्राम पर इस लिस्ट को जारी किया है। इस लिस्ट से साफ था कि आईएसआईएस अब लोन वोल्फ अटैक के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को निशाना बनाने की फिराक में है।












Click it and Unblock the Notifications