भारत पर हवाई हमले की फिराक में ISIS, कई शहर निशाने पर

नई दिल्ली। रूस ने भारत को सुरक्ष‍ित देशों की सूची से हटा दिया है और अपने नागरिकों से कहा है कि बहुत जरूरी काम हो, तभी भारत जायें। ऐसा इसलिये क्योंकि दुनिया के खतरनाक आतंकीसंगठन आईएसआईएस के निशाने पर भारत के कई शहर हैं।

isis

खुफिया विभाग ने भारत सरकार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस्लामिक स्टेट देश पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिये दिल्ली के 15 स्थानों को आईएसआईएस ने चिन्ह‍ित किया है। यह हमला ड्रोन, यूएएस या पैरामोटरों से किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई के पब भी निशाने पर हैं। खास कर वो पब जहां विदेशी ज्यादा आते हैं।

पढ़ें- पुतिन का वॉर रूम जहां बनी आईएसआईएस के खात्मे की रणनीति

गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास, संसद भवन, दिल्ली एयरपोर्ट, इंडिया गेट, बीएसएसफ के मुख्यालय, आदि जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला करने की फिराक में हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें वायुसेना को खुली छूट दे दी है कि अगर आसमान में कोई भी संदिग्ध विमान दिखाई दे, तो उसे तुरंत बिना किसी अनुमति बम से उड़ा दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+