कनाडा में छिपे सिख चरमपंथियों से आईएसआईएस ने मिलाया हाथ
नई दिल्ली। भारत के लिए एक खतरनाक खबर कनाडा से आ रही है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआईएस ने कनाडा में छिपे कुछ सिख चरमपंथियों से हाथ मिलाकर भारत पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है।

इंटेलीजेंस ब्यूरों के मुताबिक आईएसआईएस के कुछ आतंकी पहले से नई दिल्ली में मौजूद है। आईबी के पास उस महिला का नाम और पासपोर्ट भी है, जिस पर शक जाहिर किया गया है।
साथ ही एक अलर्ट भी जारी किया गया है। इस अलर्ट के मुताबिक 35 वर्ष की एक सिख महिला किसी बड़ी घटना को आईएसआईएस की मदद से अंजाम दे सकती है।
एनआईए को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। एक इंटेलीजेंस ऑफिसर के मुताबिक ऐसा पहली बार है जब आईएसआईए ने किसी सिख महिला को पनी ओर आकर्षित किया है।
इसके पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आदिल फयाज वादा नाम की एक महिला आतंकी बनने के लिए सीरिया रवाना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications