ईराकी राजदूत ने दी चेतावनी भारत में आईएसआईएस की स्‍लीपर सेल

नई दिल्‍ली। भारत में इराक के राजदूत ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा हो सकता है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत में अपने स्‍लीपर सेल स्‍थापित कर लिए हों। इराके राजदूत फाखरी हसन अल ईसा ने द हिंदू को दिए इंटरव्‍यू में यह बात कही। इसके साथ ही उन्‍होंने भारत से मदरसों पर नजर रखने की बात भी कही है।

isis-india-iraq-ambassdor

विदेशी फंड वाले मदरसे बने खतरा

ईसा के मुताबिक भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में विदेशी फंड की मदद से संचालित हो रहे मदरसे ही आज आईएसआईएस के मजबूत होने की अहम वजह बन गए हैं।

ईसा की मानें तो भारत को इन मदरसों में उपदेश देने वाले इस्‍लामी प्रचारकों पर भी नजर रखनी होगी। भारत को इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि ये प्रचारक किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं।

आपको बता दें कि तीन जुलाई को इराक में ब्‍लास्‍ट्स हुए थे जिनमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। इन लोगों में ईसा के परिवार के भी चार सदस्‍य थे।

मदरसों में तैयार होते आतंकी

ईसा ने कहा कि आज एक खास तरह के इस्‍लाम के बारे में दुनिया को बताया जा रहा है। जो ट्रेनिंग इस तरह के इस्‍लाम में लोगों को मिल रही है उसकी वजह से आईएसआईएस के लिए और ज्‍यादा आतंकी तैयार हो रहे हैं।

ईसा ने बताया कि ईराक और सीरिया में पश्चिम एशिया और नॉर्थ अफ्रीका में चरमपंथी युवाओं की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। इन युवाओं को इंटलीजेंस एजेंसियां अब अपने हथियार के तौर पर प्रयोग करने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+