आइएस की भारत में दस्तक, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर

नई दिल्ली। इराक में कई लोगों को जान लेने के बाद आतंकी संगठन आइसिस(isis) ने भारत में अपनी दस्तक दी है। सूत्रों की माने तो कश्मीर में कुछ इलाकों में लोगों ने आइसिस का झंडा लहराकर भारत में आइसिस की दस्तक को दर्शाने की कोशिश की। यह झंडा नौहट्टा इलाके में स्थिक जामा मस्जिद के बाहर लहराया गया। जहां लोग ईद की नमाज अदा कर रहे थे। यही नहीं विरोधी तत्वों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए।

isis

इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गयी हैं। सूत्रों की माने तो सुरक्षा एजेंसियों की एक आपात बैठक बुलाकर इस मसले पर चर्चा भी की गयी। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां हाई एलर्ट हो गयी हैं। साथ ही एजेंसियां उन तत्वों की तलाश में जुट गयी हैं जिन्होंने आइसिस का झंडा लहराया था।

सूत्रों की माने तो आइसिस के झंडे कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के सामने लहराये गये। आपको बता दें कि श्रीनगर में ईद की नमाज अदा करने के बाद प्रदर्शनकारियो ने गाजा पट्टी पर इजरायली हमले के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। जिसे बाद में सुरक्षाबलों ने हल्के बल प्रयोग के बाद खत्म कर दिया था। आपको बता दें कि कुछ समय पहले आइसिस के मुखिया ने भारत में आइसिस के विस्तार की घोषणा की थी। बहरहाल जम्मू-कश्मीर में पहले से ही नाजुक हालात के बीच आइसिस की दस्तक सुरक्षाबलों के साथ-साथ दिल्ली में बैठी सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+