कश्‍मीर में इस बार गूंजा We Are JKIS

श्रीनगर। तमाम कोशिशों के बाद भी जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर से आईएसआईएस का झंडा लहराया गया है। पिछले एक माह में यह चौथी घटना है जब घाटी में आईएसआईएस के झंडे लहराए गए थे। इस बार इन झंडों के साथ लश्‍कर-ए-तैयबा के झंडे भी नजर आए हैं।

srinagar-map

इन झंडों पर लिखा हुआ है, 'वी आर जेकेआईएस।' इसके अलावा जिस जगह पर झंडे नजर आए, उससे कुछ ही दूरी पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का पोस्‍टर भी नजर आया। ताजा घटना से पहले 21 अगस्‍त को घाटी के नौहाटा की जामा मस्जिद के पास घरों पर आईएसआईएस के झंडे लहराए गए थे।

इससे पीने चार अगस्‍त को भी आईएसआईएस और लश्‍कर के झंडे नजर आए थे। 31 जुलाई और 24 जुलाई को भी इसी तरह की घटना हुई थी। वहीं 17 जुलाई को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने एक विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन
के दौरान लोगों ने फिर से आईएसआईएस और लश्‍कर-ए-तैयबा के झंडे लहराए।

घाटी में आईएसआईएस झंडे लहराने का सिलसिला पिछले वर्ष जुलाई से शुरू हुआ था। इसके बाद से अब तक वहां पर इस तरह की घटनाओं में तेजी आती जा रही है। पुलिस और सुरक्षाबल इन घटनाओं को रोक पाने में असफल साबित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+