क्या ISIS ने दी थी दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी? E-mail ID में ऐसा क्या मिला?

दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने की धमकी दी गई थी। ये धमकी ईमेल के द्वारा दी गई थी। ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने और हिंसा की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने मामला संभाला और सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बाद में पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था। पुलिस ने स्कूल प्रशासन और परिजनों से न घबराने की अपील की। हालांकि अब इस धमकी भरे ईमेल के तार अब आतंकी संगठन ISIS से जुड़ता दिखाई दे रहा है।

delhi-schools-bomb-threat-case

जांच एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर आईएसआईएस मॉड्यूल ने इसकी साजिश रची है। दरअसल जिस ईमेल आईडी से दिल्ली-एनसीआर के स्कूल को धमकी दी गई वो [email protected] है।

Recommended Video

    दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने की धमकी दी गई थी

    एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि sawariim (तलवारों का टकराना) एक अरबी शब्द है, जिसका इस्तेमाल 2014 से इस्लामिक स्टेट द्वारा इस्लामिस्ट प्रोपेगेंडा को फैलाने के लिए किया जाता है।

    पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह ईमेल भेजा किसने है। इस ईमेल के पीछे किसी संगठन की साजिश तो नहीं है! शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि ये ईमेल देश के बाहर से किया गया है।

    आपको बता दें कि आज सुबह 4 बजे के करीब दिल्ली करीब 60 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 40 से ज्यादा स्कूलों में एक मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इसकी खबर मिलते ही स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों को तुरंत क्लास से बाहर निकाल लिया गया। स्कूलों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को घर से वापस ले जाने का मैसेज किया।

    जिन स्कूलों में बम की धमकी मिली उनमें द्वारका डीपीएस, मयूर विहार का मदर मैरी, दिल्ली का संस्कृति स्कूल और नोएडा के डीपीएस जैसे हाईप्रोफाइल स्कूल शामिल हैं। पुलिस जांच के बाद इस मामले में गृह मंत्रालय का भी बयान आया था।

    इसमें कहा गया कि, 'यह धमकी एक अफवाह प्रतीत होती है। घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने उन सभी स्कूलों की गहन जांच की है, जहां बम रखे होने की धमकी मिली थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच में कुछ नहीं मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+