क्या है भारत को दहलाने के लिए आईएसआई की नई रणनीति
नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमलों में लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई ने अब भारत को दहलाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इंटेलीजेंस ब्यूरों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आईएसआई ने पीओके में कम से कम 30 आतंकवादियों के साथ हाथ मिला लिया है।

आईएसआईए लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों की मदद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की कोशिशों में लगी हुई है। इन आतंकवादियों को आईएसआई के निर्देशन में पेशावर से लाकर एक लांचिंग पैड एलओसी के पार पीओके के क्षेत्र में रखा गया है।
सूत्रों ने बताया कि आईएसआई ने आतंकवादियों को निर्देश दिए हैं कि अगले एक महीने में और भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों तक पहुंचने के रास्ते बंद होने से पहले वे कश्मीर घाटी में आतंकवादी हमलों को अंजाम दें।
उन्होंने बताया कि आईएसआई ने पीओके में लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद की एक मीटिंग आयोजित की।
यह बैठक आईएसआई के चीफ शौकत खान उर्फ अबु सुलेमान की निगरानी में हुई। आईएसआई चाहती है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय तीनों आतंकवादी संगठन इन 30 आतंकवादियों को घाटी में हमलों को अंजाम देने दें।












Click it and Unblock the Notifications