डीजी वंजारा का दावा, इशरत जहां केस में मोदी-शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी CBI
अहमदाबाद: गुजरात का चर्चित इशरत जहां एनकाउंटर एक बार फिर सुर्खियों में है। गुजरात के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डी.जी. वंजारा ने एक विशेष अदालत में कहा कि इशरत जहां मुठभेड़ के मामले में सीबीआई राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी। सीबीआई की अदालत में रिहाई को लेकर दाखिल एक याचिका में वंजारा के वकील वी.डी. गज्जर ने जज जे.के. पांड्या के सामने ये दावा किया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को सीबीआई गिरफ्तार करना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं हो सका।

इस वक्त नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं जबकि कोर्ट के आदेश पर राज्य से 4 साल के लिए निकाले गये शाह अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस केस में जमानत पा चुके वंजारा ने इसी अदालत में बयान दिया था कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, जांच अधिकारी इस मामले में गोपनीय रुप से उनसे पूछताछ करते थे। सीबीआई ने 2014 में अमित शाह को सुबूतों के अभाव में क्लीन चिट दे दिया था।

इशरत जहां और उसके साथियों का हुआ था एनकांउटर
जून, 2004 में मुंबई की 19 वर्षीय इशरत जहां, दोस्त जावेद एलियास प्रनेश और पाक नागरिक जीशान जौहर के साथ अमजद अली डी.जी. वंजारा की टीम द्वारा एक मुठभेड़ में मारे गये थे। इशरत जहां और उसके साथियों को तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की हत्या करने के मिशन पर आने वाले आतंकी बताया गया था।

सीबीआई ने अपनी जांच में इसे फर्जी मुठभेड़ बताया था।
बाद में सीबीआई ने अपनी जांच में इसे फर्जी मुठभेड़ बताया था। वहीं डीजी वंजारा के वकील ने कोर्ट में मंगलवार को दावा किया कि वंजारा के खिलाफ चार्जशीट मनगढ़ंत हैं और पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ वाद दायर करने लायक सबूत पर्याप्त नहीं हैं। जबकि वंजारा की रिहाई की अपील का सीबीआई ने विरोध किया।

वंजारा की टीम ने किया था एनकांउटर
एक अन्य सह आरोपी और पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एन.के. अमीन ने भी रिहाई याचिका दायर की जिसकी सुनवाई पिछले महीने खत्म हुई थी। पिछले महीने खत्म हुई सुनवाई में वर्तमान में वकालत का काम कर रहे पूर्व पुलिस अधीक्षक अमीन ने दावा किया कि जांच में सहयोग कर रहे आईपीएस सतीश वर्मा ने सबूतों से छेड़छाड़ की थी, ताकि ये पता ना चल सके कि उन्होंने अपनी बंदूक से गोली चलाई थी।
-
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
No LPG Crisis: 'होर्मुज से 4-5 दिनों में 5 LPG जहाज भारत आएंगे', सरकार का बड़ा ऐलान, LPG किल्लत को ‘बाय-बाय’? -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications