कन्यादान के बाद मां नीता के गले लगकर रो पड़ीं ईशा अंबानी, Video हुआ वायरल

मुंबई। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी बुधवार को आनंद पीरामल के साथ एंटीलिया में संपन्न हुई, जहां आनंद पीरामल बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में अंबानी के घर बारात लेकर पहुंचे थे तो वहीं पूरा का पूरा बॉलीवुड इस भव्य शादी का हिस्सा बना था, इस शादी के मेहमानों की लिस्ट अगर बनाने बैठ जाए तो शायद साल कम पड़ जाए। शादी में घर से लेकर घराती और बाराती सब बेहद ही सुंदर और दिलकश नजर आए, अपनी बेटी ईशा को दुल्हन के लिबास में देखकर नीता-मुकेश भावुक भी दिखे तो वहीं ईशा पति आनंद के साथ काफी खुश नजर आईं।

बेटी को इमोशनल देख नीता अंबानी ने लगाया गले

ईशा की शादी के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक वीडियो ऐसा भी है जिसे देखकर आप एकदम से भावुक हो जाएंगे और वो वीडियो है ईशा के कन्यादान का, जहां मुकेश और नीता अंबानी, अपनी लाडली बेटी ईशा का कन्यादान कर रहे हैं, हर मां-बाप की तरह मुकेश और नीता की आंखें इस दौरान नम नजर आईं।

नीता-मुकेश बेटी के देखकर हुए भावुक

वीडियो में दिख रहा है कि जिस वक्त आनंद ने ईशा की मांग भरी उस वक्त नीता अंबानी खुशी से ताली बजा उठीं लेकिन अपनी आंखों से गिरते आंसू को संभाल नहीं पाईं, ईशा भी अपनी मां के गले लगकर खूब रोईं।

अमिताभ बच्चन ने समझाया कन्यादान का मतलब

इस वीडियो में सारे वीवीआई गेस्ट भी पीछे बैठकर शादी की रस्मों को देखते हुए दिख रहे हैं, तो वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक स्पीच देते हुए दिख रहे हैं, जिसमें वो लोगों को कन्यादान का महत्व समझा रहे हैं। अंबानी परिवार का ये वीडियो बेहद ही टचिंग हैं और शायद इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई में धूम-धाम से हुई ईशा अंबानी की शादी

आपको बता दें कि ईशा की शादी में खेल जगत से लेकर, बॉलीवुड, राजनीतिक, बिजनेस तकरीबन हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, आमिर खान, किरन राव, रजनीकांत, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, शाहरुख खान सहित तमाम सितारो ने शिरकत की। वहीं क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार, हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+