ईशा अंबानी के घर बॉलीवुड अंदाज में बारात लेकर पहुंचे आनंद पीरामल, सामने आया Video
मुंबई। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी आज आनंद पीरामल के साथ एंटीलिया में हो रही है, जहां आनंद पीरामल बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में बारात लेकर पहुंचे, बारातियों का स्वागत खुद मुकेश अंबानी ने किया, शादी से पहले ईशा अंबानी के भाई अनंत अंबानी और आकाश अंबानी अपने घर के बाहर घोड़े पर काला चश्मा पहने हुए दिखाई दिए।
Recommended Video

A post shared by Filmibeat (@filmibeat_insta) on
शादी अंबानी के आवास पर हो रही है
इस हाई प्रोफाइल शादी में अंबानी परिवार के पुरुष सदस्यों ने शेरवानी और कुर्ता पहन रखा है, आपको बता दें कि इस शादी से पहले विवाह से जुड़ी सभी रस्में उदयपुर में संपन्न हुई हैं , कहा जा रहा है कि देश की सबसे महंगी इस शादी पर 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये) तक खर्च हो रहे हैं। शादी अंबानी के आवास पर हो रही है, इसलिए पूरे एरिया में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इस वक्त मुकेश अंबानी का घर दुल्हन की तरह सजा है।
600 के करीब मेहमान शादी में मौजूद हैं
संगीत सेरेमनी में जिस तरह इतने सेलेब्स आए थे, उस हिसाब से आज शादी में कम मेहमान हैं। ऐसी खबरें है कि 600 के करीब मेहमान शादी में शामिल हुए हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा दोनों के परिवार और दोस्त लोग हैं।
2 रिसेप्शन पार्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा-आनंद 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक रिसेप्शन 14 दिसंबर को जियो गार्डन में होगा। इस पार्टी में परिवार के लोग और दोस्त आएंगे। वहीं 15 दिसंबर को दोनों अपने कर्मचारी और ऑफिस के लोगों के लिए रिसेप्शन रखेंगे।
23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी सगाई
मालूम हो कि ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था, जिसमें बॉलीवुड,हॉलीवुड, बिजनेस जगत और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
अजय पीरामल और स्वाति पीरामल
आपको बता दें कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications