क्या कोरोना के खिलाफ असरदार है Sputnik-V? जानें वैक्सीन के साइड इफेक्ट-डोज संबंधी सभी सवालों के जवाब
नई दिल्ली, अप्रैल 13। देश में कोरोना वायरस की दूसरी भयानक लहर के बाद केंद्र सरकार ने आज रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। स्पूतनिक वी को मंजूरी देने वाला भारत दुनिया का 60वां देश है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद अब जल्दी ही टीकाकरण अभियान में स्पूतनिक-वी वैक्सीन को भी शामिल किया जाएगा। कोरोना के खिलाफ रूसी टीके को मंजूरी मिलने के बाद अब लोगों में इसके असल, साइड इफेक्ट, डोज और इस्तेमाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

आपको बता दें कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) द्वारा इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है। डीसीजीआई भारत की दवा नियामक संस्था है जो किसी भी मेडिसिन या ड्रग को इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने से पहले दवा की सुरक्षा और असर को लेकर गहन अध्ययन करता है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन वैक्सीन को भी डीसीजीआई से ही मंजूरी मिली थी। इसके अलावा स्पूतनिक-वी को भारत से पहले 59 देशों में इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट कमेटी के बाद DCGI ने दी रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी
भारत में स्पूतनिक-वी वैक्सीन का इस्तेमाल इस महीने के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। अगले 6-7 महीने में वैक्सीन के करीब 10 करोड़ डोज आयात किए जाने की संभावना है। वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया सहित कई अन्य प्लेटफॉर्म पर कई सवाल पूछे गए हैं, आज हम आप को स्पूतनिक-वी से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।
सवाल- वैक्सीन को किस कंपनी ने बनाया है?
जवाब- स्पूतनिक-वी को गैमलेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने मिलकर तैयार किया है। पिछले वर्ष अगस्त, 2020 में रूस सरकार ने इसे हरी झंडी दिखाई थी।
सवाल- वैक्सीन को किस तापमान पर स्टोर किया जाता है?
जवाब- इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्टोर किया जाता है। इसे साधारण फ्रिज में भी रखा जा सकता है।
सवाल- कोरोना के खिलाफ कितने डोज की जरूरत है?
जवाब- स्पूतनिक-वी की दो डोज लगाई जाएंगी, इनके बीच 21 दिनों का अंतराल होगा।
सवाल- कोविड-19 के खिलाफ कितनी असरदार है?
जवाब- कोरोना के खिलाफ स्पूतनिक-वी 91.5 प्रतिशत असरदार है। अमेरिका की फाइजर और मॉडर्ना के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा असरदार यह रूसी वैक्सीन है। मंजूरी से पहले भारत में भी इसका परीक्षण किया गया था।
सवाल- स्पूतनिक-वी का कोई साइड इफेक्ट है?
जवाब- रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने दावा किया है कि स्पूतनिक-वी के साइड इफेक्ट का प्रतिशत सिर्फ 0.1 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications